BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोंडागांव : कलेक्टर ने अपने बच्चों के जन्मदिन पर बेलोतीपारा स्कूल में कराया न्योता भोज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोंडागांव : कलेक्टर ने अपने बच्चों के जन्मदिन पर बेलोतीपारा स्कूल में कराया न्योता भोज

Basant Ratre
Last updated: February 20, 2026 12:59 pm
Basant Ratre 60 Views
Share
2 Min Read
SHARE

कोंडागांव, 20 फरवरी 2026

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को अपने बच्चों के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बेलोतीपारा (मसौरा) में विद्यार्थियों के साथ खुशियां साझा कीं। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत उन्होंने विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन कराया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन भेंट किया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। न्योता भोज में खीर, पूरी, सब्जी एवं पुलाव परोसा गया, जिसका विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ आनंद लिया।

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती शुक्ली बाई, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल बघेल, बीआरपी श्री अशोक साहू, प्रधानाध्यापिका श्रीमती हीना साहू, श्रीमती सुनीता मरकाम, संकुल प्राचार्या श्रीमती रीबा जान तथा संकुल समन्वयक तरुण देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पोषण योजना को सामुदायिक सहयोग से अधिक प्रभावी और पोषक बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ‘न्योता भोज’ की अभिनव पहल की गई है। यह अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति या सामाजिक संगठन जन्मदिन, वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों पर अपने नजदीकी विद्यालय, आश्रम या छात्रावास में बच्चों के लिए न्योता भोज आयोजित कर सकता है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260219 WA0028 चिपटापानी घाट में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने कार को रौंदा, दंपत्ति गंभीर
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260727 WA0032
हाईवे पर मौत के खतरे से बचाने निकली पुलिस: मवेशियों के गले में बांधे रेडियम बैंड, सड़क सुरक्षा का अनोखा अभियान शुरू
Blog July 27, 2026
file 00000000518c8208b61385af58ddc893
रायगढ़ में आज बरसेंगे मेघ, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार IMD ने जारी किया अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Blog July 27, 2026
file 00000000254c8207908300e83348e770
रायगढ़ में अब किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य बिना वेरिफिकेशन मकान किराये पर दिया तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर के सख्त आदेश से मकान मालिकों में हलचल
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0003
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,
Blog July 25, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?