गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 फरवरी 2026
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला में 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
कैंप में निजी नियोजक द्वारा 75 विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।
रोजगार के इच्छुक आवेदक जिन्होंने 8 वीं, 10 वीं, 12 वीं, स्नातक उत्तीर्ण हैं, वे इस कैम्प में भाग ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवार अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधित अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी नियोजक एम. एम. फिश. सीड. कल्टीवेशन प्राईवेट लिमिटेड (मंडल एग्रोवेटस प्राईवेट लिमिटेड) इन्ड्रस्ट्रीयल एरिया सिरगिटटी बिलासपुर द्वारा सूपरवाईजर के 20 पद मैनेजर के 5 पद और लेवर के 50 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय टीकरकला में तीरथराम मरकाम, मोबाइल नंबर +91-9754094200 एवं सुरेश बेहरा, मोबाइल नंबर +91-7389504991 पर संपर्क कर सकते हैं।
