सक्ती, 06 फरवरी 2026
अल्पसंख्यक कल्याण हेतु केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।
आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्पसंख्यक प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 10 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
यह बैठक समय-सीमा की बैठक के उपरांत दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय सक्ती के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
