BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : 10 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : 10 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: January 31, 2026 6:13 pm
Basant Ratre 34 Views
Share
2 Min Read
SHARE

राजिम कुंभ (कल्प) नवीन मेला स्थल में लगभग 200 जोड़े का विवाह होगा इच्छुक आवेदक 3 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

गरियाबंद, 31 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ 10 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर नवीन राज्योत्सव स्थल, अटल नगर नवा रायपुर में भव्य समारोह आयोजित होगा।

जहां बड़ी संख्या में लगभग 1 हजार 100 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। यह समारोह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पाण्डेय ने बताया कि जिले में पूर्व में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह की तिथि 06 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, किंतु राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार यह आयोजन भी प्रदेश के अन्य जिलों के साथ संयुक्त रूप से 10 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

जिले में यह विवाह समारोह नवीन मेला स्थल, राजिम कुंभ (कल्प) में आयोजित होगा, जहां लगभग 200 संभावित जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। राज्य स्तर पर आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी जिलों के नवविवाहित जोड़ों को वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित उपस्थित मंत्रीगण आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 03 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

पात्र परिवारों से समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की गई है, ताकि वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : असम की टीम ने ग्राम जैसाकर्रा में किया प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का निरीक्षण
Next Article महासमुंद : जिले में पूर्ण पारदर्शिता के साथ धान खरीदी सम्पन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सक्ती : जिले में 22 मार्च को एफएलएनएटी महापरीक्षा, 201 केंद्रों पर 3681 नवसाक्षर देंगे परीक्षा
Blog March 19, 2026
सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
Blog March 19, 2026
सक्ती : भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
Blog March 19, 2026
दंतेवाड़ा : दो दिवसीय जिला स्तरीय जयपुर फुट कैंप का हुआ सफल समापन
Blog March 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?