BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल

Basant Ratre
Last updated: January 24, 2026 4:44 pm
Basant Ratre 38 Views
Share
2 Min Read
SHARE

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे समारोह के मुख्य अतिथिकलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने समारोह के सफल आयोजन हेतु लिया तैयारियों का जायजा

अम्बिकापुर, 24 जनवरी 2026

जिले में गणतंत्र दिवस 2026 समारोह का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर में किया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री तथा गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे व परेड की सलामी लेंगे।

समारोह का फाइनल रिहर्सल शनिवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। तैयारियों का जायजा लेते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया।फायनल रिहर्सल में समारोह के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि को परेड निरीक्षण हेतु रिपोर्ट किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के पश्चात् मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का प्रतीकात्मक वाचन किया।

इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा राष्ट्रगान के धुन पर हर्ष फायर किया गया। पुलिस के जवानों, एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण गणवेश में मार्च पास्ट किया। परेड के मार्च पास्ट के पश्चात् मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों का परिचय एवं ग्रुप फोटो का आयोजन किया गया।

स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कलेक्टर एवं एसपी ने वीवीआईपी, वीआईपी, शहीदों के परिजनों, मीडिया तथा आमजनों के बैठक व्यवस्था, प्रवेश, वाहन पार्किंग आदि की जानकारी ली और संबंधितों को बेहतर व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था स्थल पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : जनगणना 2027 कार्य हेतु 16 कार्मिकों की नियुक्ति हेतु एजेंसियों से 10 फरवरी तक निविदा आमंत्रित
Next Article एमसीबी : कलेक्टर-एसपी ने आमाखेरवा ग्राउंड में चल रहे गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल का किया निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260312 105704
रायगढ़ में फैक्ट्रियों पर सख्ती: श्रम कानून उल्लंघन पर लाखों का जुर्माना
Blog March 12, 2026
उत्तर बस्तर कांकेर : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर कलमुच्चे में 13 मार्च को
Blog March 11, 2026
उत्तर बस्तर कांकेर : विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली आयोजित
Blog March 11, 2026
हसौद क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों का गोरखधंधा, इलाज के नाम पर गरीबों से की जा रही मनमानी वसूली
Blog March 11, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?