BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की रायगढ़ कलेक्टर से सौजन्य भेंट, कैलेंडर वितरण अभियान को मिली नई ऊर्जा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की रायगढ़ कलेक्टर से सौजन्य भेंट, कैलेंडर वितरण अभियान को मिली नई ऊर्जा

Basant Ratre
Last updated: January 19, 2026 8:45 pm
Basant Ratre 52 Views
Share
2 Min Read
IMG 20260119 WA0034
SHARE

संघ के सक्रिय एवं ऊर्जावान सदस्य दीपक सिंह ने गर्व और दृढ़ संकल्प के साथ कहा कि वे कर्मचारी कल्याण और संगठन की मजबूती के लिए अंतिम सांस तक सतत संघर्ष करते रहेंगे।


रायगढ़।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा आज रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से सौजन्य मुलाकात कर संघ का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया। इस अवसर पर संघ की ओर से कर्मचारियों के हित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की जानकारी देते हुए कलेक्टर महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस गरिमामयी अवसर पर संघ के कार्य जिलाध्यक्ष संजीव सेठी, जिला सचिव बी.एल.एस. जटवार, सुखदेव सिधार, जिला उपाध्यक्ष विकास सिन्हा, तहसील अध्यक्ष विकास तिवारी, आईटीआई संघ अध्यक्ष अनिल डनसेना एवं तहसील सचिव दीपक सिंह की उपस्थिति रही।उल्लेखनीय है कि हाल ही में संघ के कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया था।

इसके पश्चात आज कलेक्ट्रेट सहित जिले की समस्त शाखाओं, विभिन्न विभागों एवं सभी विद्यालयों में कैलेंडर का व्यापक वितरण किया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व संजीव सेठी द्वारा किया गया।


इस कार्यक्रम की सफलता में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के ऊर्जावान एवं सक्रिय सदस्य दीपक सिंह का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाते हुए सभी विभागों में स्वयं उपस्थित होकर कैलेंडर का वितरण किया तथा संघ के उद्देश्य, एकता और कर्मचारी हितों के संदेश को सशक्त रूप से पहुँचाया। उनके इस सक्रिय प्रयास को तृतीय कर्मचारी संघ को और अधिक मजबूत करने की एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।


कैलेंडर में प्रदर्शित शासकीय अवकाशों एवं उपयोगी जानकारियों की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहना की गई। संघ ने पुनः यह संकल्प दोहराया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सदैव कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।


यह कार्यक्रम संगठनात्मक एकजुटता, सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक कार्यसंस्कृति का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित अपराधों की समीक्षा कर निराकरण के दिए निर्देश
Next Article IMG 20260120 WA0007 सुशासन में माफियाराज! नामजद हमलावर खुलेआम, कानून बेबसमैकल में पत्रकार पर हमला — 10 दिन बाद भी न गिरफ्तारी, न जब्ती
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

February 24, 2026
Blog February 24, 2026
रायपुर : लोहराघाट व्यपवर्तन और फुलवारी जलाशय योजना के कार्यों के लिए 6.75 करोड़ रुपये स्वीकृत
Blog February 24, 2026
सुकमा : सुकमा में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा
Blog February 24, 2026
सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल
Blog February 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?