BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सत्ता का नहीं, साधना का मार्ग है : भावना बोहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सत्ता का नहीं, साधना का मार्ग है : भावना बोहरा

Basant Ratre
Last updated: December 29, 2025 7:46 pm
Basant Ratre 64 Views
Share
6 Min Read
IMG 20251229 WA0006 1
SHARE

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व.अटल जी का व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए पथ-प्रदर्शक है : भावना बोहरा

पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर अटल स्मृति सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पंडरिया विधानसभा अंतर्गत यज्ञ स्थल, कुण्डा में विधानसभा स्तरीय अटल समिति सम्मलेन का आयोजन किया गया। आयोजन में राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी, विधायक भावना बोहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी, कबीरधाम जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा जी ने स्व.अटल जी के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मलेन का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने न केवल भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, बल्कि विदेश मंत्री और संसद की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विपक्ष के एक सक्रिय नेता भी रहे। छत्तीसगढ़वासियों की आकाँक्षाओं को उन्होंने पूरा करते हुए इसे अलग राज्य बनाया और आज हमारा प्रदेश निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी जी का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। वे केवल एक सफल राजनेता ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कवि, प्रखर वक्ता, दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्र को दिशा देने वाले महान चिंतक थे। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी जी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनका नेतृत्व संयम, संवाद और समन्वय का प्रतीक था। चाहे 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण का साहसिक निर्णय हो या लाहौर बस यात्रा के माध्यम से शांति का संदेश उन्होंने हर अवसर पर भारत की प्रतिष्ठा को विश्व मंच पर सशक्त किया। उनके शासनकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी अनेक ऐतिहासिक पहलें शुरू हुईं, जिन्होंने देश के बुनियादी ढांचे को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि अटल जी की जन्म-जयंती हम सभी के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का विशेष अवसर है। उनका आचरण, शालीनता, वैचारिक दृढ़ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श मानक है। उन्होंने अपने जीवन से सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है और वही समाज को दिशा देती है। आज माननीय प्रधामंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश उन्हीं अटल संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है। आज कश्मीर में भारत का तिरंगा शान से फहराया जा रहा है, करोड़ों रामभक्तों की आस्था श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर का भव्य निर्माण उन्हीं अटल संकल्पों का प्रतीक है। वैश्विक महाशक्ति की ओर आगे बढ़ता नया भारत अटल जी की दूरदर्शिता का परिणाम है। आज प्रधानमंत्री जी अटल जी के सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहें हैं।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का निर्माण केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं था, यह आस्था, पहचान और अधिकार का सम्मान था। अटल जी ने समझा कि यह भूमि अपनी संस्कृति, अपने संसाधन और अपने विकास की दिशा स्वयं तय करना चाहती है। हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, यह एक नार नहीं बल्कि एक संकल्प हैं जिस छत्तीसगढ़ को अटल जी ने बनाया उसे संवारने का। पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ.रमन सिंह जी के नेतृत्व में हमारे छत्तीसगढ़ ने 15वर्षों में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये। बीमारू राज्य कहलाने वाले छत्तीसगढ़ को डॉ.रमन सिंह जी ने अपनी कुशल नीतियों से विकासशील और सशक्त राज्य के रूप में स्थापित किया, और वर्तमान में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ नई उम्मीदों, आत्मविश्वास और उर्जा के साथ विकास पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। महिला, किसान, युवा हर समाज को आज आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।छत्तीसगढ़ की यह विकास यात्रा अटल जी के सपनों को साकार करने की हमारी प्रतिबद्धता है।

इस अवसर पर कबीरधाम जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा जी, मुंगेली के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शैलेश पाठक जी ने भी कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित किया और अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। सम्मलेन में पंडरिया विधानसभा के समस्त भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article spiral null 1766995022835 तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती का भव्य समापन, पंथी नृत्य व शोभा यात्रा ने बांधा समां
Next Article IMG 20251230 WA0071 हड़ताल के दूसरे दिन भी कार्यालयों में ताला लगा रहा,एस डी एम घरघोड़ा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?