BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: वनपरिक्षेत्र तपकरा में पेड़ों का क़त्ल जारी, राजस्व भूमि बना लकड़ी माफिया का अड्डा – वन विभाग की लापरवाही बेहिसाब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

वनपरिक्षेत्र तपकरा में पेड़ों का क़त्ल जारी, राजस्व भूमि बना लकड़ी माफिया का अड्डा – वन विभाग की लापरवाही बेहिसाब

Basant Ratre
Last updated: November 13, 2025 10:49 am
Basant Ratre 83 Views
Share
3 Min Read
IMG 20251113 WA0012
SHARE

जशपुर। जिले का वनपरिक्षेत्र तपकरा के ग्राम बोखी में राजस्व भूमि पर अवैध पेड़ों की कटाई ऐसे की जा रही है मानो जंगल नहीं, किसी ठेकेदार की निजी जागीर हो।

ग्रामीणों का साफ आरोप है कि सुनसान इलाकों में लंबे समय से भारी पैमाने पर पेड़ों का नरसंहार चल रहा है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी “अनभिज्ञता” का ढोंग रचकर चुप्पी साधे बैठे हैं।*वन विभाग का बचाव-कि केवल सेमल काटी जा रही है- स्थानीयों के गले नहीं उतर रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि सेमल के नाम पर सरई और महुआ जैसे बहुमूल्य पेड़ धड़ाधड़ काटे जा रहे हैं, और कटाई के बाद ठूंठों को रातों-रात मिटाकर सबूत पूरी तरह साफ कर दिए जाते हैं।

*दिन में कटाई… रात में तस्करी :*

ग्रामीण बताते हैं कि दोपहर में पेड़ गिराए जाते हैं और रात के अंधेरे में कंटेनरों में लकड़ी भरकर अंबिकापुर मार्ग से सीधे यूपी, बिहार और एमपी तक भेजी जाती है। ट्रक और पिकअप वाहन सुनसान जगह पर घंटों खड़े रहते हैं, मगर वन विभाग को कुछ दिखता ही नहीं।

*यह वही तस्कर गिरोह बताया जा रहा है,*

जिसने पहले तुबा क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ों को राजस्व भूमि से साफ कर दिया था। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई और माफिया फिर बोखी इलाके में सक्रिय हो गया।

*फॉरेस्ट बेरियर्स पर संसाधन भी, निगरानी भी- फिर कैसे हो रही तस्करी? :*

स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब वन विभाग के बेरियरों पर पर्याप्त संसाधन, सीसीटीवी और चौकसी है, तो इतने बड़े पैमाने पर तस्करी आखिर कैसे निकल जाती है? कहीं न कहीं मौन समर्थन या भारी स्तर की लापरवाही साफ झलक रही है।

*ग्रामीणों की मांग :* ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसी तरह पेड़ कटते रहे तो कुछ वर्षों में यह इलाका जंगल नहीं, उजाड़ मैदान बन जाएगा। लोग मांग कर रहे हैं कि-* वन विभाग की उच्च स्तरीय जांच हो,* तस्करी में शामिल लोगों और अधिकारियों की मिलीभगत उजागर की जाए,* और क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा व वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए।वन विभाग पर सवाल भारी हैं- पर जवाब अब भी गायब।तपकरा का जंगल बचाना है तो अब दिखावे की नहीं, जमीन पर उतरकर कार्रवाई की जरूरत है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251113 WA0005 गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग — ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत
Next Article IMG 20251113 122923 तखतपुर में कथा वाचक के विवादित बयान पर बवाल — बहुजन समाज पार्टी ने की राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत कार्रवाई की मांग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026
17
बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त  शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?