BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम,समर्पण और राष्ट्र प्रेम की भावना ही पार्टी व संगठन की असली शक्ति है : भावना बोहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम,समर्पण और राष्ट्र प्रेम की भावना ही पार्टी व संगठन की असली शक्ति है : भावना बोहरा

Basant Ratre
Last updated: November 8, 2025 5:04 pm
Basant Ratre 72 Views
Share
9 Min Read
IMG 20251108 WA0006 1
SHARE

पंडरिया विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह में एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा ने किया कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन, कहा पार्टी की असली शक्ति आप सभी कार्यकर्ता हैं

पंडरिया विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन एवं ऊर्जावर्धन करने के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा हाई स्कूल मैदान पोलमी, पंडरिया में विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पंडरिया विधानसभा के लगभग 2500 से अधिक की संख्या में बूथ स्तर से लेकर सहसपुर लोहारा एवं पंडरिया जनपद, शक्ति केंद्र, नगर पालिका व पंचायत, कबीरधाम जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन किया और दीपावली मिलन समारोह में पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी जी और उनकी पूरी टीम के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते हुए नजर आए और एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और पार्टी एवं देश के प्रति उनकी निष्ठा, सेवा भावना,समर्पण एवं परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता का परिश्रम,समर्पण और राष्ट्र प्रेम की भावना ही पार्टी व संगठन की असली शक्ति है। आज हमें विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का गौरव आप सभी के खून-पसीने व परिश्रम की बदौलत मिली है। चुनाव हो या राष्ट्र सेवा, जनता की समस्याओं का निराकरण करना हो या किसी आपदा में उनकी सहायता, भाजपा का हर कार्यकर्ता एक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही की तरह हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तत्पर रहता है। आपकी यह निःस्वार्थ भावना ने ही भाजपा को आज जन-जन के दिलों में बसाया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे सार्थक अभियानों को मूर्त रूप देने के साथ ही छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन, जनकल्याण की योजनाओं और प्रदेश की प्रगति के लिए किये जा रहे विकास कार्यों का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अनवरत प्रयासों से ही आज हमारा देश एवं प्रदेश विश्व के मानचित्र में अपनी एक अमिट छाप छोड़ रहा है।

आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, हर क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है जिससे हर क्षेत्र में हम अपने ही देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग कर रहें हैं वहीं अनुसंधान, विज्ञानं, अंतरिक्ष और रक्षा के क्षेत्र में भी भारत की आत्मनिर्भरता स्पष्ट रूप से दिख रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज हमारा देश डिफेन्स के क्षेत्र में उपकरणों का एक्पोर्ट कर रहा है। विगतवर्षों में मोदी सरकार ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अंतर्गत कई नीतिगत पहलें की हैं, जिनका उद्देश्य देश में रक्षा उपकरणों के स्वदेशी डिज़ाइन, विकास और निर्माण को प्रोत्साहित करना है। आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मूल भावना है। जब हर नागरिक स्वदेशी को अपनाता है और अपने श्रम, कौशल व उत्पाद पर गर्व करता है, तभी भारत सशक्त बनता है। हमें अपने जीवन में स्वदेशी को अपनाकर देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि एक समय था जब कांग्रेस के कुशासन में हमारा पंडरिया विधानसभा उपेक्षित था, जनता की समस्याओं को न सुना जाता था ना ही उसका निराकरण होता था। भ्रष्टाचार चरम पर था, विकास कार्य केवल कागजों पर सिमित थे, सड़कें बदहाल थी, जनता अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही थी लेकिन सत्ता में बैठे कांग्रेस के नेताओं और शासन उनकी आवाज को अनसुनी कर रही थी। तब आप सभी कार्यकर्ताओं ने जनता तक पहुंचकर एक-एक बूथ में एक-एक घरों तक जाकर कांग्रेस के कुशासन को समाप्त कर पंडरिया और छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार बनाने के लिए भाजपा को मजबूत किया और आज छत्तीसगढ़ सहित हमारे पंडरिया विधानसभा में भी विकास की गति तीव्र हुई है। लगातार विकास कार्यों से यहां की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हुई, बेहतर रोड से कनेक्टिविटी बढ़ी, लोगों को पक्के आवास मिले, किसानों को धान बोनस और 3100 रुपए में धान खरीदी से वे सशक्त हुए, महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता मिली, युवाओं को रोजगार मिल रहा है वहीं अधोसंरचना के निर्माण कार्य निर्बाध व पारदर्शिता के साथ आकार ले रहें हैं। हर घर तक स्वच्छ पानी पहुँच रहा है, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में रहने वाले जनजाति समाज के हमारे भाई-बहनों के घरों तक पक्की सड़कें और मकान पहुंचा, स्वच्छ पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हुई, पीएम जनमन योजना एवं नियद नेल्लानार जैसी योजनाओं से वे विकास की मुख्य धारा से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि आज पंडरिया विधानसभा में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है सुतियापाट नहर विस्तारीकरण जिसके लिए हमने कड़ा संघर्ष किया, हरिनाला पुल का निर्माण, पंडरिया बाईपास, नगर पंचायत पांडातराई एवं रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय की स्थापना,पीएम जनमन योजना से पक्की सड़कों का निर्माण व पीएम आवास की सौगात राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली जिसका टेंडर भी जारी हो गया है और जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण भी कर लिया जाएगा। निःशुल्क बस सेवा के शुभारम्भ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी है जो प्रक्रियाधीन है। गाँव-गाँव तक सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, चौक-चौराहों का निर्माण हो रहा है। हर व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुँचाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं और इन प्रयासों में आप सभी का सहयोग हमें मिला है जिसके लिए मैं आप सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे खैरागढ़ के पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल जी ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से विश्व में भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। आत्मनिर्भर भारत का मतलब है, एक ऐसा भारत जो अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न हो, बल्कि अपनी ताकत से आगे बढ़े। यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय अभियान है जो हमें आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का लक्ष्य रखता है। आज माननीय प्रधानमंत्री जी के “हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी” एवं “वोकल फॉर लोकल” जैसे अभियानों ने देशवासियों को स्थानीय उत्पादों व कारीगरों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान जिला संयोजक श्री रामकुमार भट्ट जी ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है। आज भारत इम्पोर्ट की जगह एक्पोर्ट करने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। स्थानीय उत्पादों एवं कारीगरों को प्रोत्साहन मिल रहा जिससे वैश्विक मंच पर भारत का प्रभुत्व भी बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है। कार्यक्रम में पंडरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बसंत वटिया जी ने आभार भाषण देते हुए उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251108 WA0006 कोलम चितवाही में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन,औरईमुडा,कोलम चितवाही का शानदार प्रदर्शन,उद्घाटन सत्यानंद राठिया जी एवं समापन बंसीधर चौधरी जी ने किया
Next Article IMG 20251108 WA0031 मयाली नेचर कैम्प में संभाग स्तरीय सरस मेला का शुभारंभ, सालिक साय ने किया उद्घाटन —
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?