BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कमरगा पंचायत में सचिव की निरंकुशता! सामुदायिक भवन बना चावल गोदाम, 5 साल से नियमों की धज्जियाँ – ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, कार्रवाई की माँग तेज़…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कमरगा पंचायत में सचिव की निरंकुशता! सामुदायिक भवन बना चावल गोदाम, 5 साल से नियमों की धज्जियाँ – ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, कार्रवाई की माँग तेज़…

Basant Ratre
Last updated: July 16, 2025 4:40 pm
Basant Ratre 106 Views
Share
5 Min Read
SHARE
IMG 20250716 WA0014

रायगढ़। जिले के लैलूंगा विकासखंड की ग्राम पंचायत कमरगा में पंचायत सचिव सेमलाल लकड़ा की बेलगाम कार्यशैली अब ग्रामीणों के सब्र की सीमा को पार कर चुकी है। पाँच वर्षों से एक ही सवाल “जब पीडीएस भवन बना है, तो राशन सामुदायिक भवन से क्यों बंट रहा?” जवाब देने वाला कोई नहीं। सचिव की मनमानी और लापरवाही ने गांव की सामाजिक संरचना, सार्वजनिक व्यवस्था और प्रशासनिक गरिमा – तीनों को चोट पहुँचाई है।

सामुदायिक भवन या सरकारी गोदाम? – जिस सामुदायिक भवन का निर्माण ग्राम स्तरीय कार्यक्रमों, महिला स्वसहायता समूहों की बैठक, स्वास्थ्य शिविर, प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों के लिए हुआ था, वह आज ‘चावल डिपो’ में तब्दील हो चुका है। राशन वितरण के दिन भवन में गंदगी, भीड़, शोरगुल और अव्यवस्था की अराजक तस्वीरें आम हो गई हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है। मानव गरिमा और सार्वजनिक सुविधा दोनों की हत्या हो रही है।

पीडीएस भवन बनाकर किया गया ठिकाने, सचिव बना रहा है बहाने :कमरगा पंचायत में सालों पहले पीडीएस भवन का निर्माण किया गया, लेकिन उसे उपयोग में लाने की बजाय सचिव सेमलाल लकड़ा उसे जानबूझकर अनुपयोगी बनाए हुए है। सवाल यह है कि आखिर वह भवन किसके लिए बना था? जनता पूछ रही है – क्या यह भी कोई निजी दुकान है जिसे जब चाहो बंद रखा जाए?

पंचायत संचालन में मनमानी, पंचगण भी नाराज़ : सचिव की तानाशाही यहीं नहीं रुकती – पंचायत के निर्माण कार्यों में न तो प्रस्ताव पारित होते हैं, न ही पंचायत प्रतिनिधियों से सलाह ली जाती है। कई बार पंचों ने विरोध जताया, लेकिन सचिव पर कोई असर नहीं पड़ा। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों गायब हैं। ऐसा लगता है जैसे पंचायत नहीं, कोई निजी कंपनी संचालित हो रही हो।

सचिव का मुख्यालय गायब, जनता बेहाल : कमरगा पंचायत सचिव मुख्यालय में निवास नहीं करता। ग्रामीणों का आरोप है कि वह गांव से बाहर रहकर कामकाज निपटाता है। आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार पंचायत का चक्कर काटना पड़ता है, और काम टलता रहता है। यह स्पष्ट रूप से लोकसेवा दायित्वों की अवहेलना है।❝ कब तक सहेगा गांव? ❞ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ग्रामसभा, जनदर्शन, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कई बार शिकायतें कीं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

अब वे कह रहे हैं -> “यदि शासन-प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो हम आंदोलन की राह अपनाएंगे।”

बोले स्थानीय प्रतिनिधि? – स्थानीय पंचगण और जनप्रतिनिधियों ने भी सचिव सेमलाल लकड़ा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पंचायत भवन और संसाधनों का मनमाने ढंग से दुरुपयोग कर रहा है। उनका कहना है -> “यह केवल अनियमितता नहीं, बल्कि जनहित के अधिकारों का खुला उल्लंघन है।”

प्रशासन की अग्निपरीक्षा : अब यह मामला केवल पंचायत सीमा तक सीमित नहीं, बल्कि प्रशासन की न्यायप्रियता और जवाबदेही की अग्निपरीक्षा बन गया है। यदि इस मुद्दे पर समय रहते कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, तो इससे न केवल जनता का प्रशासन से विश्वास डिगेगा, बल्कि अन्य पंचायतों में भी मनमानी को बल मिलेगा।*

✅ ग्रामीणों की माँगें –1. सामुदायिक भवन से तत्काल पीडीएस वितरण बंद किया जाए।

2. तैयार पीडीएस भवन का तत्काल उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

3. सचिव सेमलाल लकड़ा की कार्यशैली की स्वतंत्र जांच हो।

4. मुख्यालय में निवास न करने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई हो।

5. पंचायत निर्माण कार्यों की ऑडिट जांच कराई जाए।

📌 यह खबर सिर्फ एक पंचायत की नहीं, बल्कि उन सभी ग्रामीण आवाज़ों की है जो ‘प्रशासनिक लापरवाही’ के बोझ तले दब रही हैं। कमरगा की जनता जाग चुकी है – अब बारी शासन की है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सारंगढ़ बिलाईगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रजिस्टर्ड डाक से 23 जुलाई तक भटगांव में आवेदन आमंत्रित
Next Article एमसीबी : जिले में अब तक 394.8 मिमी वर्षा दर्ज, कोटाडोल में सबसे अधिक 521.6 मिमी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026
पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?