BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हो लक्ष्य : सांसद राधेश्याम राठिया @दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हो लक्ष्य : सांसद राधेश्याम राठिया @दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

Basant Ratre
Last updated: July 15, 2025 3:45 pm
Basant Ratre 81 Views
Share
5 Min Read
SHARE

रायगढ़, 14 जुलाई 2025।लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एवं विभागीय अधिकारियों को अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।सांसद श्री राठिया ने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उसका प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखेगा।

3 27

इसके लिए विभागीय अधिकारी फील्ड स्तर पर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान करें और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।बैठक में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी सहित सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जल जीवन मिशन पर विशेष जोरसांसद राठिया ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल आपूर्ति हेतु हो रहे ओवरहेड टैंक निर्माण और पाइपलाइन बिछाने के कार्य की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देशित किया कि टेस्ट रन के बाद ही प्रोजेक्ट को हैंडओवर किया जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी नल कनेक्शनों में जल आपूर्ति हो रही है। कलेक्टर चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि सभी जनपद सीईओ को सरपंच व सचिवों से भौतिक सत्यापन उपरांत कार्य पूर्णता की पुष्टि के निर्देश दिए गए हैं।विद्युत आपूर्ति और लो-वोल्टेज समस्या पर चर्चा धरमजयगढ़ क्षेत्र में गर्मी के दौरान उत्पन्न लो-वोल्टेज की समस्या पर भी चर्चा हुई।

3 27 1

विद्युत विभाग ने बताया कि हाटी क्षेत्र और आसपास के गांवों के लिए नया एक्सप्रेस फीडर लगाया जा रहा है। इसी प्रकार पत्थलगांव से धरमजयगढ़ क्षेत्र को जोड़ने के लिए भी फीडर की योजना बनाई गई है।स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में पहलराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुष्मान और वय वंदना योजना के अंतर्गत हितग्राही कार्ड निर्माण हेतु ग्राम स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं।

2 25

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। डेंगू की रोकथाम हेतु नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर ने पार्षदों की कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया, जिस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को शीघ्र आयोजन के निर्देश दिए।पीएम आवास योजना में रायगढ़ प्रदेश में अग्रणीसीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि पीएम आवास योजना में रायगढ़ जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। अब तक स्वीकृत 52 हजार आवासों में से 24 हजार पूर्ण हो चुके हैं। हाल ही में दिए गए 10 हजार नए लक्ष्यों में से 8 हजार की स्वीकृति मिल चुकी है।

अजीविका मिशन, स्वच्छता अभियान व कृषि योजनाओं की समीक्षास्वच्छ भारत मिशन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की भी समीक्षा हुई। साथ ही ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई। सांसद राठिया ने किसानों तक योजनाओं की जानकारी व लाभ समय पर पहुंचाने की बात कही।कई महत्वपूर्ण योजनाओं की हुई समीक्षाबैठक में मनरेगा, एनआरएलएम, पीएम कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएम कौशल विकास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे उपस्थितइस अवसर पर जनपद पंचायत रायगढ़ अध्यक्ष सुजाता सुकलाल चौहान, धरमजयगढ़ अध्यक्ष लीनव राठिया, खरसिया अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, लैलूंगा अध्यक्ष ज्योति भगत सत्यनारायण, पुसौर अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान, तमनार अध्यक्ष जागेश्वर सिदार, घरघोड़ा अध्यक्ष सहनुराम पैंकरा, नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, एडिशनल सीईओ नीलाराम पटेल, महेश पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।—यह बैठक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article छाल थाना में गुण्डा-बदमाशों की परेड, थाना प्रभारी ने दी सख्त हिदायत – सुधार दिखे तो हटेगा नाम, वरना सख्त कार्रवाई तय
Next Article Screenshot 2025 07 15 08 18 51 04 संग्रहण केंद्र बघर्रा में 6 माह से 41 करोड़ का धान जाम पड़ा भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी न कि किसान हितैसी:- नवीन जायसवाल उठाव भी धीमा और संग्रहण केंद्र में एक भी चबूतरा नही है
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?