BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित

Basant Ratre
Last updated: June 30, 2025 5:22 pm
Basant Ratre 89 Views
Share
2 Min Read
SHARE

विभागीय कार्यों में प्रगति हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर, 30 जून 2025

कलेक्टर विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अंत्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता, निशक्तजन एवं एपीएल श्रेणियों के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे कुल 3,00,501 राशन कार्डधारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर राशन सामग्री प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छात्रावासों, आश्रमों एवं स्कूलों में भी समय पर खाद्यान्न वितरण को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उचित मूल्य दुकानों में टोल-फ्री नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बरदाना की स्थिति, किसान पंजीयन, धान खरीदी केन्द्रों की तैयारी, राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया, उचित मूल्य दुकान संचालन एजेंसियों एवं ई-पीओएस प्रणाली के क्रियान्वयन की स्थिति की भी जानकारी ली।कलेक्टर ने पीएम आवास योजना, पीएम जनमन योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य एवं खाद-बीज वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यालय समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं आमजन को सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो इस दिशा में सतत् प्रयासरत रहने को कहा।बारिश को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्गों के मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

वहीं समाज कल्याण विभाग को विशेष शिविर लगाकर निःशक्तजनों हेतु आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार, अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक एवं श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप, समस्त एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : जिले में अब तक 125.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Next Article दुर्ग: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की नवोन्मेषी पहल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000c8207208816ecb380e4ed6cc
घरेलु गैस का व्यवसायिक दुरूपयोग, जाँच की उठी मांग
Blog June 18, 2026
IMG 20260526 110213 scaled
गर्मी में नाली जाम होने से घर में घुस रहा गंदा पानी, CMO पंडरिया को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
Blog June 17, 2026
Screenshot 20260617 212442
पंडरिया में लगा मीना बाजार, सुरक्षा एवं अनुमति को लेकर उठ रहे सवाल
Blog June 17, 2026
IMG 20260616 WA0000 768x972 1
स्कूलों में धार्मिक मंत्र, वंदनाओं की अनिवार्यता खत्म हो – हेमंत
Blog June 17, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?