BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!…

Basant Ratre
Last updated: June 28, 2025 6:00 pm
Basant Ratre 62 Views
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़। जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत हल्का नंबर 23 की पटवारी संगीता गुप्ता एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में हैं। सुबरा गांव की ग्रामीण महिला गौरी बाई सिदार ने पंचायत बैठक में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया कि फौती नामांतरण के बदले पटवारी ने ₹5000 की रिश्वत मांगी थी। गौरी बाई के अनुसार, ₹3000 की रकम पहले ही दे दी गई थी और बाकी की राशि काम पूरा होने के बाद मांगी गई थी। इस गंभीर आरोप का पंचनामा भी पंचायत में पेश किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

IMG 20250628 WA0017

पंचायत में मौजूद कई जनप्रतिनिधियों और पंचों ने भी इन आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा कि पटवारी संगीता गुप्ता की यह कार्यशैली नई नहीं है। हर राजस्व कार्य में अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन अब तक आंख मूंदे बैठा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पैसे देने के बावजूद कई मामलों में काम लटकता रहता है, जिससे लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं और मानसिक शोषण झेलना पड़ता है।

आक्रोश चरम पर, कलेक्टर कार्यालय घेराव की चेतावनी :गांव में इस कदर आक्रोश है कि अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि जल्द ही इस मामले में जांच कर संगीता गुप्ता को निलंबित नहीं किया गया, तो वे रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल :*यह पहली बार नहीं है जब किसी पटवारी पर रिश्वतखोरी और कार्य में लापरवाही के आरोप लगे हों, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक निष्क्रियता सवालों के घेरे में है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर निचले स्तर के अधिकारी खुलेआम वसूली कर रहे हैं।

क्या करेगी सरकार? :अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो, पंचायत के पंचनामा और जनप्रतिनिधियों के समर्थन के बाद भी प्रशासन संगीता गुप्ता पर कोई कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी पुरानी फाइलों में दबा दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार वे चुप बैठने वाले नहीं हैं—या तो कार्रवाई होगी, या फिर सड़क पर निर्णायक लड़ाई।यह रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन, कलेक्टर रायगढ़ और राजस्व विभाग के लिए एक चेतावनी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो लैलूंगा की धरती एक नए जनआंदोलन की गवाह बनेगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेगा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ
Next Article महासमुंद : अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, 1 चैन माउंटेन वाहन जप्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260224 WA0027
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म में से एक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक निवेश
Blog February 25, 2026
1 3
रायगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: कलेक्टर का सख्त संदेश—एक भी व्यक्ति न छूटे, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
Blog February 25, 2026
IMG202511241632182
बजट 2026: कागज़ी विकास की चमक, ज़मीनी सच्चाई में अंधेरा” — टीएस सिंह देव का तंज
Blog February 25, 2026
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की
Blog February 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?