BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं का किया गया सम्पूर्ण जांचजिले के प्रत्येक विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं का किया गया सम्पूर्ण जांचजिले के प्रत्येक विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन

Basant Ratre
Last updated: June 25, 2025 3:22 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20250625 WA0000

महिला चिकित्सा द्वारा गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से उपचार कर दी गई काउंसलिंग

रायगढ़, 24 जून 2025/ मातृ-मृत्यु दर को कम किये जाने हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का विशेष आयोजन जिले के समस्त विकास खण्ड में किया जा रहा है।

IMG 20250625 WA0004

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले महिलाओं की पहचान कर विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण सम्पूर्ण जांच एवं प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित प्रबंधन एवं सुनियोजित संदर्भन सुनिश्चित कर राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात को कम किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन जिले के समस्त जिला अस्पताल, एमसीएच अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जा रहा है।

IMG 20250625 WA0002

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस को प्रत्येक विकासखंड के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण जांच कर सुरक्षित मातृत्व हेतु परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच, हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, सिकलिन, मलेरिया, एचआईव्ही, वजन, ऊंचाई, टैबलेट आयरन, कैल्शियम और अपने शरीर की स्वच्छता के बारे में महिला चिकित्सा द्वारा विशेष रूप से उपचार काउंसलिंग की गई। इसके अलावा उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का निजी सोनोग्राफी सेंटरों में नि: शुल्क जांच भी कराया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों के खान-पान की संपूर्ण व्यवस्था की गई थी।जिला स्तरीय डॉक्टरों ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य जांच की ली जानकारीप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक विकासखंड के स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित किया किया गया।

जिसका जिला स्तरीय डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया। जिसमें सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत ने सिविल अस्पताल खरसिया एवं रायगढ़ शहरी क्षेत्र, डॉ.भानू प्रताप पटेल, जिला परिवार कल्याण अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले, डॉ.टी.जी.कुलवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा एवं तमनार, डॉ.सुमित कुमार मण्डल, जिला नोडल अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र धरमजयगढ़, डॉ.केनन डेनियल द्वारा सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा, सुश्री रंजना पैंकरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर एवं डॉ.सोनाली मेश्राम शहरी जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा रायगढ़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के समस्त जांच, परामर्श एवं दवाइयों के वितरण संबंधी जानकारी ली।तनाव दूर कर प्रसव हेतु मानसिक रूप से तैयार करने कराया गया विजिटसीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत ने बताया कि आज जिले के समस्त सामुदायिक केंद्र व एमसीएच में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर का विजिट कराया गया।

जिससे उनका प्रसव संबंधी तनाव कम हो और उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने हेतु अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर कोतवाली थाना में हुई समिति के सदस्यों के साथ बैठक
Next Article एमसीबी : खाली कार्टून क्रय करने संक्षिप्त निविदा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260918 WA0047
महिला कबड्डी में घरघोड़ा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय बना उपविजेता
घरघोडा़ रायगढ़ September 18, 2026
IMG 20260918 WA0020
अनागारिक धम्मपाल और पेरियार की जयंती पर गूंजा सामाजिक परिवर्तन का संदेश पंचशील बुद्ध विहार में भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाई जयंती, युवाओं और महिलाओं ने साझा किए विचार
रायपुर छत्तीसगढ़ राजधानी September 18, 2026
पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने जलाया 21 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
कवर्धा September 18, 2026
IMG 20260917 WA0057
20 सितंबर को रायपुर में निकलेगी ‘संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली’ अंबेडकर चौक से राजभवन तक निकलेगी रैली, आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर जुटेंगे लोग
राजधानी छत्तीसगढ़ September 17, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d