BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ में चल रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण परियोजनाओं में गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ में चल रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण परियोजनाओं में गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Basant Ratre
Last updated: June 22, 2025 6:28 am
Basant Ratre 95 Views
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20250621 WA0025

जलाशयों के जीर्णोद्धार कार्यों का किया अवलोकन, ग्रामीणों से की चर्चा

रायगढ़, 21 जून 2025/ वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आज रायगढ़ जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रगतिरत निर्माण कार्य को समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

IMG 20250621 WA0019

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी निर्माणाधीन नालंदा परिसर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में समय-सीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने निर्माणाधीन ऑक्सीजोन की कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजोन में प्लांटेशन, ओपन एयर जिम और कम्युनिटी स्पेस निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ऑक्सीजोन के चारों ओर बन रहे सड़क निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान वे पटेलपाली सब्जी मंडी भी पहुंचे। उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेड लगाने के शेष कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने एवं जल निकासी हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

IMG 20250621 WA0021

इस दौरान सभापति नगर निगम डिग्रीलाल साहू, उमेश अग्रवाल, दिबेश सोलंकी, प्रवीण द्विवेदी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ अरविंद पीएम, एसडीएम महेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।वित्त मंत्री चौधरी ने विभिन्न जलाशयों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से की चर्चावित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने आज जिले के विभिन्न जलाशयों के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बड़े हल्दी, सोड़ेकेला, बाघाडोला, मंशाटार एवं सिंहा जलाशयों के स्वीकृत जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने सभी जलाशय के पूर्ण हुए जीर्णोद्धार कार्य के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गुणवत्ता की जानकारी ली।

सर्व प्रथम बड़े हल्दी गाँव के जलाशय में मौके पर ग्रामीणों द्वारा डेम पर रैम्प की मांग पर वित्त मंत्री चौधरी ने ठेकेदार को तत्काल कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

IMG 20250621 WA0023

इसी तरह सोड़ेकेला जलाशय के जीर्णोद्धार नहर लाईनिंग, वेस्ट वेयर, बाँध का कार्य, हेड स्लूस निर्माण, केनाल स्ट्रक्चर के पूर्ण कार्यों का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने पचरी एवं बिजली पोल शिफ्टिंग की मांग की, जिस पर जल संसाधन विभाग को अतिशीघ्र पचरी निर्माण एवं ईई सीएसईबी को पोल शिफ्टिंग का कार्य निराकरण के संबंध निर्देेश दिए।

बाघाडोला एवं मंशाटार जलाशय के निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि जीर्णोद्धार, गेट निर्माण एवं वेस्ट वेयर का निर्माण यहां पूर्ण हो चुका है।

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जल भराव क्षमता बढ़ाने हेतु गहरीकरण की मांग पर वित्त मंत्री चौधरी ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर वर्षा के पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिंहा जलाशय निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बांध पार में आवाजाही हेतु मुरूम डालने की मांग पर जल संसाधन विभाग को तत्काल कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने बड़े हल्दी, बासनपाली, सिंहा, बाघाडोला, सोड़ेकेला, मंशाटार जलाशयों को सीधे भरने हेतु केलो डेम के नहरों से जोडऩे हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौके पर जल संसाधन विभाग का समूचा अमला एवं सभी लाभान्वित ग्रामों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ : भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान उपाय है योग – राज्यपाल डेका
Next Article रायपुर : जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की
Blog February 24, 2026
राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय में मरीजों का करें गुणवत्तापूर्ण उपचार : कलेक्टर
Blog February 24, 2026
February 24, 2026
Blog February 24, 2026
बलरामपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदली ग्रामीण परिवहन की तस्वीर
Blog February 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?