BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: शिक्षक विहीन बटुराकछार स्कूल के 97 बच्चों को युक्तियुक्तकरण से मिले 4 टीचरपालकों ने कहा: बच्चों के बुनियादी सालों को लेकर बंधी उम्मीदयुक्तियुक्तकरण के बाद बदलेगी शिक्षक विहीन स्कूलों की तस्वीर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

शिक्षक विहीन बटुराकछार स्कूल के 97 बच्चों को युक्तियुक्तकरण से मिले 4 टीचरपालकों ने कहा: बच्चों के बुनियादी सालों को लेकर बंधी उम्मीदयुक्तियुक्तकरण के बाद बदलेगी शिक्षक विहीन स्कूलों की तस्वीर

Basant Ratre
Last updated: June 12, 2025 7:13 pm
Basant Ratre 88 Views
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़, 11 जून 2025

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के दूरस्थ छोर पर बसा गांव है बटुराकछार। यहां के प्राथमिक शाला में 97 बच्चे अध्ययनरत हैं और शिक्षक सिर्फ एक, वह भी किसी दूसरे स्कूल से व्यवस्था में यहां आकर पढ़ा रहे थे। युक्तियुक्तकरण के बाद अब यहां 4 शिक्षक पदस्थ हो गए हैं।

गांव के इतवार दास महंत ने बताया कि उनका बेटा टिकेश्वर इस साल दूसरी कक्षा में गया है।

एक शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल चल रहा था। इससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। स्कूल में ढंग से पढ़ाई नहीं होने से घर में भी बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे।

बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की मजबूत बुनियाद के लिए स्कूल के शुरुआती साल काफी अहम होते हैं। बिना शिक्षक के बच्चों का यह महत्वपूर्ण समय ऐसे ही व्यर्थ निकल रहा था। लेकिन अब 4 शिक्षकों के आने से यहां पढ़ाई-लिखाई बेहतर होगी। उन्होंने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को शैक्षणिक वातावरण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

गांव के शाखाराम राठिया ने कहा कि शिक्षकों के आने से गांव के बच्चों के लिए बेहद खुशी है। उनका बेटा तुलेश भी तीसरी कक्षा का छात्र है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की पदस्थापना के लिए हम लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। पालकों ने सुशासन तिहार में आवेदन की योजना बनाई थी।

लेकिन किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से गांव में शिक्षकों की कमी दूर कर दी है। यहां व्यवस्था में पढ़ा रहे सिर्फ एक शिक्षक के अवकाश पर जाने से पूरे स्कूल को बंद करने की जो नौबत आती थी। अब ऐसा नहीं होगा, बच्चों की नियमित कक्षाएं लग सकेंगी। बच्चे शुरुआती सालों में पढ़ाई लिखाई से न सिर्फ अपने शैक्षणिक स्तर को बढ़ाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन का महत्वपूर्व पाठ भी सीखते हैं। इस लिहाज से भी शिक्षकों की पदस्थापना और रोजाना स्कूल में कक्षाएं लगना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से जिले के कई स्कूलों में पढ़ाई लिखाई फिर से गुलजार होने जा रही है। जिले के 21 ऐसे स्कूल की कक्षाएं जहां विद्यार्थी तो थे लेकिन उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं, ऐसे स्कूल इस सत्र से अब नए शिक्षकों के साथ फिर से कक्षाएं लगाने को तैयार हैं। 03 और 04 जून को जिले में पूरे हुए युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से इन सभी स्कूलों को शिक्षक मिल गए हैं। जहां पहले एक भी शिक्षक नहीं थे वहां अब शिक्षकों की पोस्टिंग हो गई है। ज्यादातर स्कूल दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। यहां अब शिक्षकों की पदस्थापना होने से पालकों को अपने बच्चों के बुनियादी सालों को लेकर उम्मीद बंधी है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250612 WA0021 एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया गया उद्घाटन महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहल
Next Article नारायणपुर : सहायक विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में नकल आदि पर रोक लगाने हेतु अधिकारी नियुक्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा
राजधानी August 10, 2026
तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
कवर्धा August 10, 2026
आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता
कवर्धा August 10, 2026
IMG 20260809 WA0038
*नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*
डभरा August 9, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?