BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : राजस्व वसूली प्रकरणों में अनुविभागीय अधिकारियों को वसूली के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : राजस्व वसूली प्रकरणों में अनुविभागीय अधिकारियों को वसूली के निर्देश

Basant Ratre
Last updated: June 3, 2025 7:32 pm
Basant Ratre 90 Views
Share
5 Min Read
SHARE

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने ली समय सीमा की बैठकमोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत जनभागीदारी से बनेगा सोख्ता गड्ढा

महासमुंद, 03 जून 2025

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विकसित कृषि संकल्प यात्रा की प्रगति एवं एकमुश्त चावल वितरण, एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान, मोर गांव मोर पानी अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त लंबित आवेदनों के अतिशीघ्र निराकरण हेतु सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि साहू एवं श्री रविराज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश देते हुए कहा कि “विकसित कृषि संकल्प यात्रा“ राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देना है। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान योजनाओं का लाभ लें और उनकी आय में वास्तविक वृद्धि हो।

इसके लिए फील्ड स्तर पर सफल किसानों से उनके अनुभव साझा किया जाए। ताकि अन्य किसान भी उनसे प्रेरित हो सके और उन्नत कृषि को अपना सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसानों को प्राकृतिक खेती, ड्रिप सिंचाई, जैविक खाद, बीज उपचार और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभों के बारे में विस्तार से बताया जाए। राजस्व विभाग की समीक्षा में राजस्व वसूली प्रकरणों में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से वसूली की कार्रवाई करते रहें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों सहित कोविड जेएन-1 वेरिएंट से सतर्क रहने हेतु अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री लंगेह ने जून माह में चावल का एकमुश्त वितरण प्रक्रिया पर खाद्य, राजस्व और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि 30 जून तक 3 माह (जून, जुलाई एवं अगस्त) का चावल वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि चावल के वितरण में अनियमितता या व्यपवर्तन की स्थिति में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भंडारण के लिए अनुविभागीय अधिकारी विशेष ध्यान दें एवं सुरक्षित स्थानों का चयन करके समुचित भण्डारण करें।

कलेक्टर ने ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह अभियान 5 जून से 30 सितंबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, अमृत सरोवर, तालाबों, प्रधानमंत्री आवासों के आसपास एवं माइनिंग क्षेत्रों में फलदार पौधे लगाया जाना है। उन्होंने अभियान में अंतर्विभागीय समन्वय एवं नागरिक सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आवश्यकतानुसार मांग पत्र वन विभाग को भेजें।कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “मोर गांव मोर पानी“ अभियान के अंतर्गत सभी जनपदों के तकनीकी सहायकों को कम से कम 25 जल संरचनाओं के निर्माण का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए गए थे।

साथ ही जनभागीदार की सहायता से सभी प्रधानमंत्री आवास, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्रां, पंचायतों, छात्रावासों और स्कूलों में सोख्ता गड्ढा अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए हैं। बरसात को ध्यान में रखते हुए पीएचई विभाग को पेयजल टंकियों में क्लोरिनेशन और स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा पाइप लाइन में किसी भी प्रकार की लीकेज न हो, इसका प्रमाण पत्र जमा करने को कहा गया। इस दौरान पीएचई विभाग द्वारा बताया गया कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और खेतों के समीप स्थित खुले बोरवेलों को चिन्हित कर बंद कराया जा रहा है।इस दौरान कलेक्टर ने राजस्व विभाग, स्वामित्व योजना, लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा की। साथ ही आवारा पशुओं को मुख्य मार्ग से हटाने के निर्देश दिए गए।

सभी सीएमओ को नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने कहा गया। बैठक में पीएम जनमन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, जॉब कार्ड एवं केसीसी कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दुर्ग: कृषि रथ पहुंचा सेलूद एवं फेकारी
Next Article सूरजपुर : 04 जून को हेल्थ मेला अंतर्गत ’’दाई-बबा दिवस’’ का किया जायेगा आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260813 WA0030
रंगगोलियों में सजा राष्ट्रप्रेम, रायकेरा स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ की गूंज
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
IMG 20260813 WA0037
डिजिटल अरेस्ट से फर्जी KYC तक: CISF जवानों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत*
कवर्धा August 13, 2026
25 2
घरघोड़ा में बच्चों की स्वास्थ्य जांच में चौंकाने वाले आंकड़े, 6 में मिला सिकल सेल रोग 50 से अधिक बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 11 सिकल सेल वाहक भी मिले; स्वास्थ्य विभाग ने किया रेफर
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?