BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुर-10 लाख से अधिक के लागत से करडेगा में खेल मैदान का हुआ निर्माण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुर-10 लाख से अधिक के लागत से करडेगा में खेल मैदान का हुआ निर्माण

Basant Ratre
Last updated: June 3, 2025 3:40 pm
Basant Ratre 66 Views
Share
5 Min Read
SHARE
1748928070 1c62723d5c63861c1d31

सफलता की कहानी10 लाख से अधिक के लागत से करडेगा में खेल मैदान का हुआ निर्माणमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप खेल प्रतिभाओं के विकास की दिशा में किया जा रहा कार्यखेल प्रतिभा तभी उभर कर सामने आएगी, जब खिलाड़ियों के खेलने के लिए सुविधाएं होगीबच्चे खेल मैदान का ले रहे भरपूर लाभ, बैंडमिंटन, वॉलिवाल एवं फुटवाल सहित अन्य खेलों का हो रहा आयोजन

जशपुरनगर 02 जून 2025

खेल प्रतिभा तभी उभर कर सामने आएगी, जब खिलाड़ी खेलने के लिए सुविधाएं होगी, खेल के लिए मैदान होगी। खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके साथ युवा जहां एक ओर अपने आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक रूप से भी तंदुरूस्त रह सकते हैं। किसी भी शहर, गांव, प्रदेश देश की उन्नति युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है उसके लिए युवा वर्ग तंदुरूस्त रहे, नशों से दूर रहे तभी युवा इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मंशानुरूप जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ाने के लिए सार्थक पहल किए जा रहे हैं। खेल के क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी दर्ज कराने हेतु जिले के कई स्थानों में खेल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस हेतु मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भी जिले को कई मिनी स्टेडियम की सौगात देते आ रहे हैं।

इसी तारतम्य में दुलदुला विकासखंड के मुख्यालय से 17 कि.मी. दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत करडेगा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 10 लाख रुपए स्वीकृत कर खेल मैदान निर्माण किया गया है।

करडेगा में लोगों को खेलों के प्रति बहुत ज्यादा रुचि देखी जा सकती है परंतु क्षेत्र में कोई खेल मैदान न होने के कारण युवा या तो कंप्यूटर मोबाइल के खेल तक ही सिमट कर रह गए हैं। गांवों में खेल के मैदान न होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वॉलीबाल खेल प्रेमियों ने सड़क को ही खेल का मैदान बना लिया। यहीं पर खेल कर युवा अपना शौक पूरा कर रहे हैं। भागमभाग भरी जिंदगी में इंसान के पास खेलने के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो गया है। इन व्यस्तताओं के बीच थोड़ा बहुत समय निकाल भी लिया जाए तो खेल के लिए जगह नहीं मिल पाती है।

मैदान न होने से बच्चे मोबाइल में ही गेम खेलने लगते हैं। खेल का मैदान होना चाहिए, जिससे ग्रामीण स्तर पर खेलों काबढ़ावा मिल सके, नशों जैसी बुरी आदतों में जाने न लगे। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में ग्रामीण प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं, जबकि कई खिलाड़ी इसी परिवेश में खेलकर राष्ट्रीय स्तर पहुंचे हैं।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत करडेगा में वित्तीय वर्ष 2024-25 राशि 10.010 लाख का स्वीकृत कराया गया खेल मैदान से 1459 मानव दिवस अर्जित किया गया। सर्वप्रथम उक्त कार्य को ग्राम सभा में शामिल किया गया था। शामिल उपरांत प्राथमिकता के आधार पर कार्य का निरीक्षण तकनीकी अमला द्वारा किया गया, निरीक्षण उपरांत कार्य का प्राक्कलन तकनीकी सहायक द्वारा ग्राम पंचायत प्रस्ताव के आधार पर तैयार किया गया। प्राप्त प्राक्कलन का अनुविभागीय अधिकारी द्वारा उक्त कार्य की तकनीकी स्वीकृति प्रदाय की गई, जनपद स्तर पर प्राक्कलन को स्वीकृति हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुलदुला द्वारा जिला पंचायत प्रेषित किया गया तत् उपरांत तकनीकी स्वीकृति के आधार पर कलेक्टर के अनुमोदन अनुसार जिला पंचायत जशपुर के द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की गई। प्रशासकीय स्वीकृति के आधार पर जनपद पंचायत दुलदुला के द्वारा ग्राम पंचायत को कार्यादेश जारी किया गया है। रोजगार सहायक के माध्यम से स्टेज -01 में जियो टैंग निर्माण कार्य का किया गया। तत्पश्चात मांग पत्र के आधार पर कार्य प्रारंभ किया गया।

ग्राम पंचायत करडेगा में खेल मैदान के बन जाने से जो बच्चे पूर्व में घर पे खाली बैठा करते थे, मोबाइल एवं खेल की तैयारी के लिए जगह न मिलने कारण बाहर जाया करते थे। वे अब खेल मैदान का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। करडेगा खेल मैदान में बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल जैसे खेलो को खेला जा सकता है। हाई स्कूल विद्यालय के नजदीक होने के कारण विद्यार्थी अब अपना समय खेलो पर दे सकते है। भविष्य में होने वाले कई खेल प्रतियोगिताएं यहां कराई जाएगी जिससे जशपुर जिले के खिलाड़ियों प्रतिभा और निखरेगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : केल्हारी वनधन केन्द्र में किया गया भू-जल संरक्षण अभियान आयोजन
Next Article रायपुर : कैबिनेट बैठक 4 जून को
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1776403082696
💥👉Avya Singh Shines in CBSE Class 10 Exams, Brings Pride to the District with 99 Marks🎉
Blog April 17, 2026
spiral null 1776391070113
💥👉घरघोड़ा में दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
Blog April 17, 2026
spiral null 1776314164587
कोयले की रफ्तार में कुचल रही जनता की राहत”घरघोड़ा साइडिंग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
Blog April 16, 2026
spiral null 1776307967743
मंगलवार होगा सीधा जनसंवाद: रायगढ़ में शुरू हुआ ‘डिजि मितान’, घर बैठे सुनी जाएगी जनता की बात
Blog April 16, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?