BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बिग ब्रेकिंग घरघोड़ा : पुलिस पर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच, रिश्वतखोरी का हुआ पर्दाफाश…!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बिग ब्रेकिंग घरघोड़ा : पुलिस पर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच, रिश्वतखोरी का हुआ पर्दाफाश…!

Basant Ratre
Last updated: May 31, 2025 4:35 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
collage 3 0 1748688831083
SHARE

रायगढ़, 31 मई 2025। जिला रायगढ़ के घरघोड़ा थाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शराब माफियाओं के संरक्षण और पीड़ित से अवैध वसूली के आरोपों के चलते थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई स्वयं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा जारी आदेश के बाद की गई है।

क्या है मामला? : ग्राम घरघोड़ी निवासी भूपदेव सिंह राठिया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि थाना घरघोड़ा के प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, आरक्षक दिलीप साहू (आर. 378) और प्रेम राठिया (आर. 13) ने उस पर महुआ शराब बनाने का झूठा केस लादने और फिर उसे कमजोर करने के नाम पर डरा-धमकाकर जबरन पैसे की मांग की।

IMG 20250531 WA0025

इस गंभीर आरोप की जांच जब उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) से कराई गई, तो मामले की परतें खुलती चली गईं। जांच प्रतिवेदन में साफ तौर पर पाया गया कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपने पदीय कर्तव्यों का घोर उल्लंघन करते हुए अनैतिक और भ्रष्ट आचरण किया है।

IMG 20250531 WA0139

तीनों पुलिसकर्मी हुए लाइन अटैच, जांच के आदेश : जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी रायगढ़ ने तत्काल प्रभाव से:

  • निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस (थाना प्रभारी, घरघोड़ा)
  • आरक्षक दिलीप साहू
  • आरक्षक प्रेम राठिया

को रक्षित केंद्र रायगढ़ में अटैच करते हुए मामले की प्राथमिक जांच तीन दिवस के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है।

IMG 20250531 WA0031

प्रशासनिक हलकों में हड़कंप : इस कार्रवाई ने न केवल पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में एक उम्मीद भी जगी है कि भ्रष्टाचार और पुलिसिया दमन के खिलाफ अब आवाज उठाना व्यर्थ नहीं है।

जनता पूछ रही है – क्या अब होगा शराब माफिया-पुलिस गठजोड़ का पर्दाफाश?…

यह मामला उस व्यापक गठजोड़ की एक झलक भर है, जिसमें कथित रूप से पुलिस, शराब माफिया और स्थानीय प्रभावशाली तत्व शामिल हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इसी तरह छोटे ग्रामीणों और आदिवासियों को झूठे केसों में फंसाकर अवैध वसूली की जाती रही है?

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक सत्रवाह 2024 25 का हुआ भव्य आयोजान
Next Article IMG 20250531 115730 scaled सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गोविन्द राम जोल्हे को भावभीनी विदाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260404 WA00511
हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए राशि जारी करे सरकार: बसपा
छत्तीसगढ़ October 1, 2026
एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026
12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, पिता-पुत्र सहित दो आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम September 30, 2026
IMG 20260930 WA0031
शिक्षा समिति की बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, विद्यालयीन व्यवस्था सुधारने पर हुआ मंथन
घरघोडा़ रायगढ़ September 30, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d