BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब पूरी दुनिया ने देखा भारतीय सेना का शौर्य-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय सेना ने दिखाया देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं-लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया तिरंगा यात्रा में  हिस्सा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट हुए नागरिक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब पूरी दुनिया ने देखा भारतीय सेना का शौर्य-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय सेना ने दिखाया देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं-लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया तिरंगा यात्रा में  हिस्सा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट हुए नागरिक

Basant Ratre
Last updated: May 17, 2025 8:28 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
collage 13 0 1747493314796
SHARE


रायगढ़, 17 मई 2025/ रायगढ़ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए रायगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति गीतों और सेना के हौसले व जज्बे को सलाम करते हुए नारों के साथ रायगढ़ के शहीद चौक से शुरू हुई यह यात्रा प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई शहर के नटवर स्कूल में समाप्त हुई।

15 4

इस यात्रा में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल होकर देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया।

16 5


              राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है, बल्कि यह हमारे शहीदों के साथ पहलगाम के कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष देशवासियों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह अभियान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने का प्रतीक है।

17 5

ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया ने भारतीय सेना के शौर्य और कुशलता को देखा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले पर देश के तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाकर जिस सटीकता से आतंकी ठिकानों और पाकिस्तान के प्रमुख एयरबेस को नेस्तानाबुद किया, इसकी चर्चा आज वैश्विक स्तर पर हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि टेररिज्म के साथ न तो ट्रेड और न टॉक होगा। देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए

18 5


           लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा उन माता-बहनों के सम्मान में निकाला जा रहा है। जिनका आतंकी हमले ने सिंदूर उजाड़ दिया था। साथ ही उन सैनिकों के लिए भी जिनके शौर्य एवं जज्बे ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया था।

21 4

आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया गया। इससे देश का हर आम नागरिक जहां गौरवान्वित हो रहा है। वहीं अपने आप को सुरक्षित भी महसूस कर रहा है। भारतीय सेना ने बता दिया कि देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो भारतीय सेना छोड़ेगी नहीं

19 4

।
           महापौर श्री जीवर्धन चौहान नेे कहा सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा जिले में ही नहीं अपितु पूरे देश में जोश के साथ निकाला जा रहा है। भारतीय सैनिकों ने जिस अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है वह हर देशवासी को गौरव से भर देता है। यह तिरंगा यात्रा हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना के संचार के साथ, जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का एक संकल्प है।  

25 2


              तिरंगा यात्रा की शुरुआत रायगढ़ के शहीद चौक से होते हुए सुभाष चौक, गांधी पुतला चौक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से होते हुए नटवर स्कूल मैदान पहुंचे। जिसमें जनसामान्य, जनप्रतिनिधि, एनसीसी, रिटायर्ड सैनिक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी हाथों में तिरंगा लिए यात्रा का हिस्सा बने। वहीं बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

20 5


             इस अवसर पर श्री अरूणधर दीवान, श्री उमेश अग्रवाल, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुरेश गोयल, श्री रत्थू गुप्ता, श्री सतीश बेहरा, श्री विलीस गुप्ता, श्री पंकज कंकरवाल, श्री कौशलेष मिश्रा, श्री पवन शर्मा, श्री गोपाल अग्रवाल, श्रीमती सुषमा खलखो, श्रीमती आशा त्रिपाठी, श्री अरूण कातोरे, श्रीमती शीला तिवारी, श्री शशिकांत शर्मा, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक व अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री श्री देवांगन
Next Article IMG 20250517 WA0030 डिजिटल भारत की ओर एक और कदम: कोरबा में सरपंचों के लिए दो दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026
file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d