BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: डिजिटल भारत की ओर एक और कदम: कोरबा में सरपंचों के लिए दो दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

डिजिटल भारत की ओर एक और कदम: कोरबा में सरपंचों के लिए दो दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Basant Ratre
Last updated: May 17, 2025 10:00 pm
Basant Ratre 94 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250517 WA0030
SHARE

कोरबा, 17 मई — भारत सरकार के नीति आयोग एवं नैसकॉम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में 15 और 16 मई को दो दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों के सरपंचों को डिजिटल उपकरणों और ई-गवर्नेंस सेवाओं के उपयोग में दक्ष बनाना था, ताकि वे अपने कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और त्वरित रूप से संपन्न कर सकें।कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौशांबी गबेल एवं विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती माहेश्वरी साव द्वारा किया गया। नैसकॉम फाउंडेशन की ओर से श्री लोकेश तिवारी (प्रोजेक्ट फील्ड ऑफिसर) एवं मास्टर ट्रेनर श्रीमती अनुसूइया ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर जिले की 65 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया।प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:कंप्यूटर एवं इंटरनेट का बुनियादी ज्ञानसाइबर सुरक्षा एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोगई-गवर्नेंस सेवाओं की जानकारी एवं उपयोगिताडिजी-साक्षर (DigiSakshar) पहल के अंतर्गत डिजिटल संसाधनों तक पहुंचमुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती गबेल ने कहा कि आज के समय में डिजिटल साक्षरता न केवल आवश्यकता बन गई है, बल्कि सुशासन की आधारशिला भी है।

IMG 20250517 WA0029

उन्होंने सरपंचों से अपने क्षेत्र में डिजिटल जागरूकता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं श्री लोकेश तिवारी ने डिजिटल उपकरणों के उपयोग में सुरक्षा एवं सावधानी की जानकारी साझा करते हुए व्यावहारिक सुझाव दिए।गौरतलब है कि नैसकॉम फाउंडेशन ने 2022 में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य देश के 55 आकांक्षी जिलों में डिजिटल साक्षरता, ई-गवर्नेंस और कौशल विकास के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत डिजिटल संसाधन केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

IMG 20250517 WA0028

जनपद पंचायत कोरबा में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजिटल रूप से समावेशी और सशक्त भारत की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article collage 13 0 1747493314796 ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब पूरी दुनिया ने देखा भारतीय सेना का शौर्य-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय सेना ने दिखाया देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं-लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया तिरंगा यात्रा में  हिस्सा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट हुए नागरिक
Next Article रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से विधायक श्री अग्रवाल ने भेंट की
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?