BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : अब गांव से बाहर नहीं, बल्कि बसाहट के पास बनेंगे आंगनबाड़ी भवन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : अब गांव से बाहर नहीं, बल्कि बसाहट के पास बनेंगे आंगनबाड़ी भवन

Basant Ratre
Last updated: April 30, 2025 8:31 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने नये भवनों के लिए स्थान चिन्हांकित करने के दिए निर्देशधमतरी 30 अप्रैल 2025धमतरी जिले में अब नये बनने वाले आंगनबाड़ी भवनों को गांव या बसाहट से दूर नहीं, बल्कि बसाहट के पास रिहायशी इलाकों में बनाया जाएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने नये बनने वाले 31 भवनों के लिए गांव में बसाहट के बीच-पास भूमि चयन कर तत्काल पंचायत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी भवनो के गांव से बाहर अंतिम छोर पर बन जाने से छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी तक आने में खासी परेशानी होती है। बच्चों के पालक भी दूर आंगनबाड़ी भवन तक बच्चों के पहुंचाने में कोताही बरतते हैं, जिससे आंगनबाड़ियों में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित होती है और बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन के गांव के बाहर बसाहट से दूर होने से आंगनबाड़ियों के संचालन का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता। उन्होंने इसीलिए नए बनने वाले सभी भवनों को गांव के बीच बसाहटों के पास ही बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने नए बनने वाले आंगनबाड़ी भवनों के लिए महिला एवं बाल विकास, पटवारी, ग्राम सचिव और सरपंच के दल बनाकर उपयुक्त भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी भवन तक पहुंच मार्ग की उपलब्धता वाले स्थानों को प्राथमिकता दी जाए। कलेक्टर ने नए स्वीकृत 31 आंगनबाड़ी भवनों को बनाने के लिए भूमि का चिन्हांकन कर नक्शा-खसरा, जीयो टैग और पंचायत प्रस्ताव तैयार कर अगले सात दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पदों पर भर्ती के लिए भी तेजी से प्रक्रिया करने को कहा। उन्होंने नगरी-सिहावा- मगरलोड क्षेत्र में आंगनबाड़ी जाने योग्य दस से अधिक बच्चों की उपलब्धता और वर्तमान आंगनबाड़ी केन्द्रों की दूरी दो किलोमीटर से अधिक होने वाले सभी केन्द्रों का चिन्हांकन कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत नए आंगनबाड़ी स्थापित करने के प्रस्ताव बनाने को भी कहा।उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में एक हजार 106 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें तीन से छः वर्ष के आयु के 22 हजार से अधिक छोटे बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले छोटे बच्चों को प्रारंभिक ज्ञान, पोषण सहित शारीरिक और मानसिक विकास से संबंधित गतिविधियां आदि कराई जा रहीं हैं। खेल-खेल में प्रारंभिक ज्ञान दिया जा रहा है। जिले में मनरेगा अभिसरण के तहत 112 आंगनबाड़ी भवन बनाने की स्वीकृति शासन स्तर से प्रदाय की गई है। इसमें से 81 आंगनबाड़ी भवनों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। इन 81 भवनों में से 11 आंगनबाड़ी भवन बनकर तैयार हैं, जबकि 69 भवनों का काम तेजी से किया जा रहा है। स्वीकृत भवनों में से एक आंगनबाड़ी भवन का काम शुरू नहीं हो पाया है। वर्तमान में 31 नये भवनों के लिए भी प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : धमतरी जिले में कक्षा पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित
Next Article 1746023744 5d60870251d54c7cf6d3 रायपुर : मंत्री श्री केदार कश्यप ने न.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d