BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया दूरस्थ गांवों का दौरा, आवेदकों से लिया फीडबैक एवं निराकृत हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति प्रमाण पत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया दूरस्थ गांवों का दौरा, आवेदकों से लिया फीडबैक एवं निराकृत हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति प्रमाण पत्र

Basant Ratre
Last updated: April 30, 2025 8:26 pm
Basant Ratre 76 Views
Share
5 Min Read
SHARE

सुशासन तिहार में लोगों की मांग और शिकायतों का हो रहा समाधान, शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं घर-घरअम्बिकापुर, 30 अप्रैल 2025कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को लखनपुर व उदयपुर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण का फीडबैक लिया। तथा निराकृत आवेदकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदाय किया। समस्याओं का समाधान होने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। कलेक्टर श्री विलास भोसकर लखनपुर विकासखंड के सिंगीटांना पहुंचे, जहां उन्होंने सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन देने वाली महिलाओं को निराकरण प्रमाण पत्र प्रदाय किया। साथ प्राप्त आवेदनों में नरेगा जॉब कार्ड और द्वितीय ऋण पुस्तिका हितग्राहियों को प्रदाय की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। इस सर्वे से आप सभी आवास योजना के पात्रता का सर्वे किया गया है। अब जल्द ही शासन से आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। इस दौरान ग्रामीण श्री लक्ष्मनराम राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार के पहले चरण में बीवन संसोधन के लिए आवेदन किया था। जिसका निराकरण महज 16 दिनों में हुआ, इसके लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। बीवन संशोधन होने का आज उन्हें प्रणाम पत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से हमारी समस्याओं का समाधान हो रहा इसके लिए उनका आभारी रहूंगा। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने पीवीटीजी गांव में लोसंगा का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान का अवलोकन किया। और ग्रामीणों से संवाद कर सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ कुन्नी ग्राम पंचायत पहुंचे , जहां उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर आजीविका साधन की जानकारी ली, और सुशासन तिहार अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त आवेदनों का समाधान करते हुए, आवेदक महिलाओं को स्वीकृत पत्र प्रदाय किया। उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण शुरू करें आपको शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि आपके सीधे बैंक खाते में आएगी। मलंगवा पहुंचे कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त प्रधानमंत्री आवास योजना, ऋण पुस्तिका के आवेदनों का निराकरण करते हुए हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौंपा।इस दौरान कृषक श्री काशी सिंह ने बताया कि उनका ऋण पुस्तिका दो साल पहले गुम हो गया था। जिसकी वज़ह से खाद्य बीज लेने में परेशानी आ रही थी, कई बार आवेदन दिया लेकिन नहीं मिला, इस बार सुशासन तिहार में दूसरे ऋण पुस्तिका के लिए आवेदन दिया जोकि महज 15 दिनों बन गया, आज कलेक्टर के हाथों मुझे ऋण पुस्तिका मिला है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल की सराहना की। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने उदयपुर के दूरस्थ आंचल गांव खुझी का दौरा किया जहां उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीण को शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति की जानकारी दी साथ ही ग्रामीणों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदाय किया। इस दौरान हितग्राही महिला श्रीमती श्यामपति ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया था। जोकि स्वीकृत हो गया है, उन्होंने कहा कि अब मेरा भी पक्का मकान बनेगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सराहनीय पहल से अब आवास से वंचित परिवारों का पक्का मकान बनेगा। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं अब आम लोगों तक सरलता से पहुंच रही हैं। लोग बिना किसी भाग-दौड़ के अपनी समस्याओं का समाधान होते देख रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस पहल से गांवों में विकास की नई लहर दौड़ रही है और आमजनों में शासन के प्रति विश्वास और उम्मीद की किरण जागी है। इस दौरान एसडीएम श्री बन सिंह नेताम, लखनपुर तहसीलदार श्रीमती अंकिता पटेल, उदयपुर तहसीलदार श्री कमलेश मिरी, लखनपुर जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडेय, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत
Next Article धमतरी : धमतरी जिले में कक्षा पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260413 WA0012 scaled
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Blog April 13, 2026
IMG 20260413 WA0027 scaled
मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Blog April 13, 2026
01f19dca75ea411a9aec2240ab647292
भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Blog April 13, 2026
IMG20260412072640 scaled
💥👉“लाल होती सड़कें, सोता प्रशासन!” — घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर मौत का खुला खेल
Blog April 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?