BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : धमतरी जिले में श्रमिकों के लिए नई वेतन दरें निर्धारित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : धमतरी जिले में श्रमिकों के लिए नई वेतन दरें निर्धारित

Basant Ratre
Last updated: April 30, 2025 8:20 pm
Basant Ratre 112 Views
Share
3 Min Read
SHARE

शासकीय विभागों में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों पर लागू होंगी दरेंनगरनिगम क्षेत्र में न्यूनतम 364 रूपये और अन्य क्षेत्रों में 355 रूपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगीधमतरी 30 अप्रैल 2025धमतरी जिले में विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए वेतन की नई दरें निर्धारित कर दी गई हैं। नई दरें एक अप्रैल 2025 से 30 सितम्बर 2025 की अवधि के लिए निर्धारित की गई हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस संबंध मे आदेश भी जारी किया है। निर्धारित किए गए न्यूनतम वेतन में परिवर्तशील महंगाई भत्ता भी शामिल है, इसलिए वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों को अलग से कोई महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों को जिले में नगरनिगम क्षेत्र और उससे लगे आठ किलोमीटर के दायरे में अलग और इस क्षेत्र को छोड़कर जिले के दूसरे क्षेत्रों में अलग दर से वेतन मिलेगा। धमतरी नगर निगम और उससे लगे आठ किलोमीटर के दायरे में शासकीय विभागों के लिए काम करने वाले अकुशल श्रमिकों को 10 हजार 916 रूपये मासिक, अर्धकुशल श्रमिकों को 11 हजार 566 रूपये मासिक, कुशल श्रमिकों को 12 हजा 346 रूपये मासिक और उच्च कुशल श्रमिकों को 13 हजार 126 रूपये मासिक वेतन मिलेगा। नगरनिगम क्षेत्र और उसके आठ किलोमीटर दायरे के बाहर के शासकीय कार्यालयों में काम करने वाले अकुशल दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को 10 हजार 656 रूपये मासिक, अर्धकुशल श्रमिकों को 11 हजार 306 रूपये, कुशल श्रमिकों को 12 हजार 86 रूपये और उच्च कुशल श्रमिकों को 12 हजार 866 रूपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। निर्धारित की गई नई दरों के अनुसार धमतरी नगर निगम क्षेत्र और उसके आठ किलोमीटर के दायरे में अकुशल श्रमिकों को अब प्रतिदिन 364 रूपये वेतन मिलेगा। धमतरी निगम क्षेत्र और आठ किलोमीटर के दायरे से बाहर के कार्यालयों में कार्यरत ऐसे अकुशल श्रमिकों को 355 रूपये प्रतिदिन वेतन दिया जाएगा। इसी तरह अर्धकुशल श्रमिकों को धमतरी नगरनिगम और उसके आठ किलोमीटर के क्षेत्र तक 386 रूपये प्रतिदिन और इन क्षेत्रों से बाहर कार्यरत अर्धकुशल श्रमिकों को 377 रूपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। कुशल श्रमिकों के लिए यह दर 412 रूपये प्रतिदिन और 403 रूपये प्रतिदिन होगी। इसी तरह उच्च कुशल श्रमिकों को धमतरी नगर निगम और आठ किलोमीटर के दायरे में काम करने पर 438 रूपये और इसके बाहर 429 रूपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। वेतन दरों का निर्धारित श्रम विभाग के न्यूनतम वेतन अधिनियम के प्रावधानों के तहत किया गया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलौदाबाजार : आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
Next Article अम्बिकापुर : प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 WA0015
महाजेंको कोल ब्लॉक: 7 गांवों का प्रस्तावित विस्थापन, प्रभावित परिवारों को चाहिए स्पष्ट पुनर्वास नीति
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 065105
 शंखदेव मिश्रा को मिला ‘विश्वास-चेतना सम्मान  लेखन, समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बलांगीर में हुए सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?