BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मयंक चतुर्वेदी संभालेंगे रायगढ़ कलेक्टर का कमान – प्रशासनिक अनुभव और नई उम्मीदों के साथ पदभार ग्रहण @ लंबे समय से जमें प्रशानिक अधिकारी कर्मचारियों का सर्जरी क संकेत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मयंक चतुर्वेदी संभालेंगे रायगढ़ कलेक्टर का कमान – प्रशासनिक अनुभव और नई उम्मीदों के साथ पदभार ग्रहण @ लंबे समय से जमें प्रशानिक अधिकारी कर्मचारियों का सर्जरी क संकेत

Basant Ratre
Last updated: April 28, 2025 5:08 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
collage 4 0 1745839069941
SHARE

रायगढ़, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अब 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को जिले के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मयंक चतुर्वेदी का प्रशासनिक सफर

3 28

मूलतः उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी मयंक चतुर्वेदी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद UPSC की परीक्षा पास की और 2017 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण लेने के बाद उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई थी।

इसके बाद वे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं, जिनमें हाल ही में दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर के रूप में निभाई गई भूमिका उल्लेखनीय रही है। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, दृढ़ निर्णय क्षमता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाती है।

रायगढ़ से पुराना नाता

8 12

मयंक चतुर्वेदी के लिए रायगढ़ कोई नया जिला नहीं है। सहायक कलेक्टर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने जिले में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की थी। एक विशेष घटना में जब वे खनिज विभाग की टीम के साथ अवैध खनन रोकने गए थे, तब उन पर जेसीबी से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले के बाद आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था। इस घटना ने उनकी प्रशासनिक सख्ती और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया था।

नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें

6 14

रायगढ़ जिले के कलेक्टर के रूप में मयंक चतुर्वेदी से जनता को कई उम्मीदें हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए जिले में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था में सुधार और पारदर्शी शासन की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

राज्य सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिले को नई दिशा और गति मिलेगी। नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल को उम्मीदों भरा बताया है।

रायगढ़ जिले के 51 वें कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण

रायगढ़, 28 अप्रैल 2025/ रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 51 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे कलेक्टर दंतेवाड़ा, सीईओ जिला पंचायत धमतरी व नगर निगम आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट भवन का भ्रमण कर कार्यालयों का निरीक्षण किया

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री श्री साय.
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधायक श्री ललित चन्द्राकर की माता के निधन पर जताया शोक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
spiral null 1790306089724
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: 12 परिवारों के सपनों को मिली सरकारी छत प्रधानमंत्री आवास योजना ने जगाई नई उम्मीद, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति पत्र
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d