BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : सुशासन तिहार: लोगों को मिल रहा त्वरित समाधान.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : सुशासन तिहार: लोगों को मिल रहा त्वरित समाधान.

Basant Ratre
Last updated: April 20, 2025 7:01 am
Basant Ratre 115 Views
Share
3 Min Read
1745075966 71b20c966dd133e15260
SHARE

रायपुर, 19 अप्रैल 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू किए गए सुशासन तिहार में लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है। रायगढ़ जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। टीम गांवों में पहुंचकर आवेदनों का निराकरण कर रही है। वहीं किसान किताब के आवेदन पर कृषक को उसके घर जाकर प्रति सौंपी गई। मनरेगा के जॉब कार्ड के लिए आवेदकों को घर बैठे ही जॉब कार्ड बना कर दिया गया।हर ब्लॉक में प्राप्त आवेदनों के आधार पर आज तीन तीन जगहों पर कैंप लगाकर लोगों के आधार कार्ड से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के लिए टीमें पहुंची। ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के निवासी अनुज कुमार निषाद के बेटे गौरव निषाद के आधार कार्ड में कुछ जानकारी सुधारनी थी। इस त्रुटि के चलते स्कूली छात्र गौरव का अपार आईडी नहीं बन पा रहा था। पिता अनुज निषाद ने सुशासन तिहार में बेटे के आधार कार्ड की जानकारी सुधारने का आवेदन दिया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए उनके बेटे के आधार कार्ड को सुधारने की प्रक्रिया की गयी। इसी प्रकार कई अन्य आवेदकों द्वारा उनके बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। उस पर भी प्रक्रियात्मक कार्यवाही की गयी।घर पर मिला किसान किताबग्राम कांटाहरदी निवासी श्री देवेन्द्र सिदार ने किसान किताब की द्वितीय प्रति हेतु सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन किया था। जिला प्रशासन द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए पटवारी को उनके निवास पर भेजा गया। गांव के पटवारी ने दस्तावेजों की जांच करते हुए पंजीकृत रजिस्ट्री से मिलान किया, जिसमें जानकारी सही पाए जाने पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात श्री देवेन्द्र सिदार को किसान किताब की द्वितीय प्रति प्रदान की गई। उन्होंने इस त्वरित समाधान पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि यह पहल शासन की संवेदनशीलता और पारदर्शिता का प्रतीक है, जिससे आम जनता का विश्वास प्रशासन पर और भी दृढ़ हुआ है।घर-घर पहुंच रही शासन की योजनाओं का लाभ सुशासन तिहार की जानकारी गांव तक पहुंची तो डूमरपाली निवासी श्रीमती दिव्या साहू ने भी नए जॉब कार्ड के लिए आवेदन दिया। उनके आवेदन को निराकृत करने रोजगार सहायक खुद उनके घर पहुंचे और औपचारिकता पूरी करके नया जॉब कार्ड उन्हें हाथों-हाथ सौंपा। जॉब कार्ड हाथों में आते ही दिव्या ने कहा कि पहली बार ऐसा लगा कि शासन की योजनाएं हमारे दरवाजे तक आयी है। बिना चक्कर लगाए, बिनी किसी परेशानी के मुझे मेरे आवेदन का समाधान मिल गया है। इस तरह छोटे मुड़पार निवासी जानकी कुमारी पटैल एवं कुमारी भावना के आवेदनों पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उन्हें उनके घर पर जाकर मनरेगा कार्ड सौंपा गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1745064039 a51bce38af34b271cb3e राजनांदगांव : रामपुर में नीर और नारी जल संरक्षण अभियान को मिली नई ऊर्जा.
Next Article रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260809 WA0038
*नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*
डभरा August 9, 2026
IMG 20260809 WA0013 scaled
इंडक्शन फर्नेस की सुरक्षा पर मंथन, 20 कारखानों के प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड में ‘Safe Induction Furnace Operation’ पर कार्यशाला, सुरक्षित संचालन को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 9, 2026
सुधार की शुरुआत आज से ही होनी चाहिए, कल बहुत देर हो सकती है
Blog August 8, 2026
आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश जरूरी : वक्ता
राजधानी August 8, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?