BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सक्ती : जल संरक्षण के प्रति जागरुक करने वाटरशेड यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर और सीईओ.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सक्ती : जल संरक्षण के प्रति जागरुक करने वाटरशेड यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर और सीईओ.

Basant Ratre
Last updated: April 8, 2025 8:05 pm
Basant Ratre 87 Views
Share
3 Min Read
SHARE

सक्ती, 08 अप्रैल 2025 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ग्राम असौंदा के पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में कृषि विभाग अंतर्गत आयोजित वाटरशेड यात्रा, पानी की पाठशाला कार्यक्रम में शामिल हुए l इसके साथ ही कलेक्टर और सीईओ वाटरशेड यात्रा में शामिल होकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक किए l कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना जल ग्रहण विकास घटक 2.0 अंतर्गत आज ग्राम असौंदा के पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण से देवरी तक वाटरशेड यात्रा का आयोजन किया गया l जिसमे ग्रामीण, स्कूली बच्चे आदि शामिल हुए l इसके साथ ही कलेक्टर और सीईओ द्वारा ग्राम असौंदा के आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए l पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण असौंदा में आयोजित वाटरशेड यात्रा कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने संबोधित करते हुए जल के महत्त्व, जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर आम जन को जानकारी देते हुए लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरुक किया l इसी तरह जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन द्वारा संबोधित करते हुए पानी के एक-एक बूंद को संरक्षण करके गाँव का पानी गाँव में सहेज कर रखने की बात कही l इसके साथ ही वाटरशेड यात्रा वेन द्वारा ग्रामवासियों को एल.ई.डी. के माध्यम से जलसंरक्षण पर आधारित चलचित्रों का आडियो एवं विडियो प्रदर्शन कर जागरुक किया गया। वाटरशेड यात्रा आयोजन के दौरान जनभागीदारी को बढाने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विकास के तत्वाधान में जल व भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढावा देने के लिए वाटरशेड वेन के माध्यम से जलग्रहण क्षेत्रों का विकास, वर्षा जल संचयन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि के साथ साथ ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था को सतत बनाने के उददेश्य से वाटरशेड यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि जांजगीर श्री ललित मोहन भगत, परियोजना अधिकारी श्री आर.एन. गांगे एवं जलग्रहण के समस्त कर्मचारी, मिडिल स्कुल एवं आंगनबाड़ी के समस्त कर्मचारी वाटरशेड कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, उपयोग कर्ता दल एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी श्री आर.एन. गांगे के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सक्ती : सुशासन तिहार 2025 के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी
Next Article महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?