BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: विश्व स्वास्थ्य दिवस : पर घरघोड़ा अस्पताल परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

विश्व स्वास्थ्य दिवस : पर घरघोड़ा अस्पताल परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।।

Basant Ratre
Last updated: April 7, 2025 5:48 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20250407 WA0023
SHARE

प्रधान जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ जितेन्द्र जैन एवं जिला अपर सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा अभिषेक शर्मा, जी के मार्गदर्शन में न्यायाधीश श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा तथा न्यायाधीश प्रीति झा के उपस्थिति में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सर्वप्रथम डॉक्टर सेतराम पैंकरा (बीएमओ)ने अपने संबोधन में न्यायाधीशों का सम्मान व स्वागत करते हुए बताया कि बढ़ते आधुनिकीकरण के साथ बीमारियां भी बढ़ रही हैं। मानसिक, शारीरिक तथा सामाजिक रूप से स्वस्थ्य रहना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है।
मानसिक बिमारी से बहुत से लोग ग्रसित हो रहे है। तनावग्रस्त जिंदगी में मनुष्य अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। न्यायाधीश दामोदार प्रसाद चंद्रा जी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित महिला एवं पुरुषों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दिए तथा यह भी बताए कि हर वर्ग के लोगों को निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता प्राप्त करने का हक है एवं नालसा के योजनाओं के तहत लोगों को मुफ्त में कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।महिलाओं के घरेलू हिंसा व अधिनियम के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने एवं नियमित योग करने को कहा, तथा उन्होंने आगे कहा कि हम सभी अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है, परन्तु अपने स्वास्थ्य को गंभीरता से नही लेते हैं। स्वच्छ भोजन, स्वच्छ हवा, स्वच्छ पानी तथा स्वच्छता का ध्यान रखने पर हम खतरनाक बीमारियों से खुद को बचा पाएंगे। न्यायाधीश प्रीति झा जी ने लोगों को “विश्व स्वास्थ्य दिवस” मनाने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह दिन पूरे विश्व में लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिये मनाया जाता है। 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की गई।1950 में WHO ने 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।तब से हर साल, इस दिन को स्वास्थ्य से जुड़ी थीम के साथ मनाया जाता है।आगामी लोक अदालत 10 मई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत के माध्यम से सिविल वाद, वैवाहिक विवाद, नागरिक मामले, भूमि विवाद, मज़दूर विवाद, संपत्ति बँटवारे संबंधी विवाद, बीमा और बिजली संबंधी विवाद ,आपसी राजीनामा योग्य मामले का निपटारा किया जा सकता है।अंत में डाक्टर पैंकरा कार्यक्रम का समापन करते हुए अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में अस्पताल के नर्स, डाक्टर, पूरे स्टॉफ समेत पैरालीगल वैलेंटियर बालकृष्ण चौहान, लवकुमार चौहान, केशव साहू तथा मितानिन कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1744024551 9acf742b2015f3ae2829 बेमेतरा : विशेष लेख : सुशासन तिहार 2025 : जनसेवा की दिशा में एक सशक्त पहल.
Next Article 1744028428 551385811f7b16f1dc39 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
spiral null 1790306089724
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: 12 परिवारों के सपनों को मिली सरकारी छत प्रधानमंत्री आवास योजना ने जगाई नई उम्मीद, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति पत्र
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d