BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एनटीपीसी तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एनटीपीसी तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Basant Ratre
Last updated: August 15, 2025 5:29 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20250815 WA0060
SHARE

घरघोड़ा || एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने उत्साह और गौरव के साथ देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। परियोजना के कोशल विहार आवासीय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा परेड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की गई, जिसके बाद डीजीआर सुरक्षा सेवा के कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।

IMG 20250815 WA0059

मुख्य कार्यक्रम के पूर्व परियोजना के प्रशासनिक भवन, सामुदायिक भवन एवं बाल भवन में ध्वजारोहण किया गया। अपने संबोधन में श्री अखिलेश सिंह ने परियोजना की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उत्कृष्टता, सुरक्षा और सतत विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बीते 78 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। प्रमुख परिचालन मील के पत्थरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में परियोजना ने 110 लाख टन कोयला खनन कर 46% और 103 लाख टन कोयले का प्रेषण कर 47% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्य-उपलब्धियों और वर्ष के दौरान शुरू की गई नवोन्मेषी पहलों की प्रशंसा की, साथ ही चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कर्मचारियों को ईमानदारी व उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

IMG 20250815 WA0058

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘पावर एक्सल अवार्ड’ और ‘बिजनेस यूनिट हेड स्पेशल मेरिट अवार्ड’ प्रदान किए गए। साथ ही विजेताओं को ‘हेल्थ चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

IMG 20250815 WA0061

श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्षा, तिलोत्तमा महिला समिति एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर 04 शासकीय माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के 26 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘उत्कर्ष मेरिट स्कॉलरशिप’ से सम्मानित किया गया। साथ ही बिच्छिनारा गांव के 03 ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर समुदाय में उनके स्वैच्छिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में तिलोत्तमा महिला समिति की सदस्याओं ने एनटीपीसी गीत और भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। जिसके बाद बाल भवन के बच्चों और डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, तिलोत्तमा महिला समिति कि सदस्याओं, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्यों व शिक्षकों, सीएएफ कर्मियों, डीजीआर सुरक्षा सेवाओं के सदस्यों और स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। समारोह का समापन गैस गुब्बारों को आसमान में छोड़ और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी वाले रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं के साथ हुआ, जिसने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव और भी यादगार बना दिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250814 WA0001 scaled छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी में हो रहे विशाल दही हांडी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री संगठन मंत्री के साथ कई नेता होंगे शामिल
Next Article spiral null 1755310887302 घरघोड़ा में तिरंगे की शान, स्वतंत्रता दिवस पर नगर देशभक्ति और एकता के रंग में रंगा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण
कवर्धा September 16, 2026
हिंदी में नाम नहीं होने का हवाला देकर आधार बनाने से किया इनकार, दूसरे केंद्र ने स्वीकार किया आवेदन
कवर्धा September 15, 2026
असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी का झांसा देकर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा September 15, 2026
1200 675 27615137 thumbnail 16x9 iii
तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, शासन से मांगा जवाब पुसौर में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव का मामला; पहले विभागीय जांच पर भी लग चुकी है अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर September 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d