BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : राजधानी रायपुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : राजधानी रायपुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Basant Ratre
Last updated: January 26, 2026 5:09 pm
Basant Ratre 52 Views
Share
3 Min Read
SHARE

800 से अधिक स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही आकर्षण का केंद्र“विकसित भारत, बढ़ता भारत” थीम पर सरगुजा के विद्यालय की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही अव्वलराज्यपाल श्री रमेन डेका ने किया विजेताओं को सम्मानित

रायपुर, 26 जनवरी 2026

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह का प्रमुख आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिन्होंने “विकसित भारत” की परिकल्पना को सजीव मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रथम प्रस्तुति में कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरगुजा (छत्तीसगढ़) के 206 छात्राओं ने “विकसित भारत, बढ़ता भारत” थीम पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बस्तर और सरगुजा की माटी की खुश्बू, विशेष पिछड़ी जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा में करमा और दमकच नृत्य, नारी शक्ति, सशक्त किसान और मजबूत जवान के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। समापन पर कलाकारों ने तिरंगे के रंगों के साथ “जय जोहार, जय छत्तीसगढ़” का उद्घोष किया। द्वितीय प्रस्तुति शिवोम विद्यापीठ, सांकरा, दुर्ग के 310 विद्यार्थियों ने “जयतु जयतु भारत” के माध्यम से भारत की प्राचीन संस्कृति, युवा ऊर्जा और राष्ट्र की एकता-अखंडता का जीवंत चित्रण किया। प्रत्येक नृत्य की भाव भंगिमा में विकसित भारत के सपने की झलक दिखाई दी। तृतीय प्रस्तुति पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, शांति नगर, रायपुर की 300 छात्राओं ने “आरंभ है प्रचंड” नृत्य-नाट्य के माध्यम से आज़ादी के सौ वर्षों में भारत के सामाजिक, आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक उत्कर्ष को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। शानदार प्रस्तुतियों के लिए प्रथम पुरस्कार कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरगुजा को, द्वितीय पुरस्कार पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय शांति नगर, रायपुर को तथा तृतीय पुरस्कार शिवोम विद्यापीठ, सांकरा, दुर्ग को प्राप्त हुआ। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विजेता दलों को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि यही युवा शक्ति विकसित भारत की नींव है। समारोह राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक विविधता और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Next Article रायपुर : राजधानी रायपुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260624 WA0000
युवा मित्र मंडल छत्तीसगढ़ कबीरधाम संगठन
Blog June 24, 2026
IMG 20260623 WA0019
💥👉डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजयुमो ने किया फल वितरण
Blog June 23, 2026
FB IMG 1782149629690
बढ़ते अपराधों के विरोध में जनआक्रोश रैली, विधायक का पुतला दहन कर थाने का घेराव
Blog June 22, 2026
IMG 20260621 WA0044
💥👉स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में “योग संगम” “करो योग रहो निरोग” थीम पर योग दिवस का आयोजन-
Blog June 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?