BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: शराब तस्करी में लिप्त आरोपी से 40 पाव शराब और बाइक जप्त, एक अन्य कार्रवाई में फरार आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने दबोचा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

शराब तस्करी में लिप्त आरोपी से 40 पाव शराब और बाइक जप्त, एक अन्य कार्रवाई में फरार आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने दबोचा.

Basant Ratre
Last updated: November 22, 2024 8:07 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
IMG 20241122 WA0003
SHARE

22 नवंबर, रायगढ़* । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने शराब तस्करी और अवैध शराब उत्पादन के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पहली कार्रवाई में कोसमनारा बायपास रोड के ओवरब्रिज के नीचे नाकेबंदी कर ध्रुव कुमार सारथी (39), निवासी गोरा, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (सीजी 13 6210) पर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 7.2 लीटर अंग्रेजी शराब (गोल्डन गोवा, सिंडिकेट व्हिस्की, जिप्सी सुपर, जम्मू स्पेशल) और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरी कार्रवाई में ग्राम धनागर में फरार आरोपी मनोज सारथी (32), पिता गणेश राम सारथी को गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी 11 नवंबर 2024 को ग्राम धनागर में हुई शराब रेड के दौरान पुलिस की घेराबंदी से फरार हो गया था। उस दिन आरोपी के घर से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई थी। आरोपी पर पहले से आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज था। आज कोतरारोड़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। इन कार्रवाइयों में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान और आरक्षक चंद्रेश पांडेय व घनश्याम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241122 165253 एनटीपीसी तलाईपाली में आखिरकार प्रभावित ग्रामीणों ने खत्म की हड़ताल, त्रिपक्षीय वार्ता से बनी सहमति
Next Article 1732256750 2989f6075c2e4fb72f1f रायपुर : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
कबीरधाम September 22, 2026
IMG 20260922 WA0033
कानून की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाएगी ‘विधिक प्रतिबिम्ब’, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया विमोचन
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 22, 2026
file 00000000fdb0820895e54f841a860814
जगन्नाथ पुरी दर्शन के दौरान लापता हुए फिरूराम बेहरा, तलाश जारी मालीडीह निवासी फिरूराम का अब तक नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम
घरघोडा़ रायगढ़ September 22, 2026
IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d