BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय स्पोर्ट्स इवेंट कार्यक्रम का आयोजन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय स्पोर्ट्स इवेंट कार्यक्रम का आयोजन.

Basant Ratre
Last updated: December 5, 2024 5:44 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

214 दिव्यांग बच्चों ने लिया हिस्साउत्तर बस्तर कांकेर, 05 दिसम्बर 2024राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार एवं कांकेर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा समावेशी शिक्षा के तहत् जिले के शालाओं में अध्यनरत कक्षा 1ली से 12वीं तक के दिव्यांग बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय स्पोर्ट्स इवेंट खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कोदाभाट में किया गया। इवेंट का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मत्स्य बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामचरण कोर्राम कोदाभाट सरपंच उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी सातों विकासखण्डों से 164 व श्रवण एवं दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय कोदाभाट के 50 इस प्रकार कुल 214 दिव्यांग बच्चे शामिल हुए।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में विकासखण्ड अंतागढ. के 26, भानुप्रतापपुर के 16, चारामा के 14, दुर्गूकोंदल के 14, कांकेर के 43, नरहरपुर के 37, कोयलीबेड़ा के 14 एवं श्रवण दृष्टि बाधित विद्यालय कोदाभाट से 50 बच्चें शामिल हुए। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए रंगोली, चित्रकला, 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, लम्बी कूद, मिश्रित मोतियों को अलग करना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रतिभा को साबित करते हुए प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ बालक में प्रथम मलसाय नेताम, द्वितीय संजूकुमार और बालिका वर्ग में प्रथम कु. गुंजन गावड़े, द्वितीय कु. प्रियंका मण्डावी रहीं। कुर्सी दौड़ में प्रथम हिमांशु कोड़ोपी, द्वितीय अनिल कुमार उइके और दृष्टि बाधित बच्चों के लिए मिश्रित मोतियो को अलग करने में प्रथम कु. पायल तथा पीहू द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार से माध्यमिक बालक वर्ग लम्बी कूद में प्रथम डेविड मोरे, द्वितीय रोहन सलाम, बालिका वर्ग में प्रथम सौम्या चक्रधारी, द्वितीय भवनी रसिया, 100 मीटर दौड़ में प्रथम जितेन्द्र विश्वकर्मा, द्वितीय राजेश नाग, बालिका वर्ग में निशा तुलानी प्रथम व आकृति राय द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के चित्रकला, पेन्टिग, रंगोली, एकल, सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें चित्रकला में प्रथम रियानी नेताम, द्वितीय लिजिया पुजारी और रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम कु. ईवानी हिचामी एवं द्वितीय गीतांजली कुलदीप रहीं।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम शामिल हुए और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चे सामान्य बच्चों की अपेक्षा अधिक कुशल व ऊर्जावान वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे अपनी दिव्यांगता को कभी भी कमजोरी न समझें, बल्कि उसे अपना ढाल बनाकर आगे बढ़ें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोण्डागांव : लैब टेक्नीशियन एवं वाहन चालक पद हेतु आवेदन आमंत्रित.
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में अधिसूचित 06 उद्यानिकी फसलों का करा सकते हैं बीमा.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026
IMG 20260404 WA00511
हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए राशि जारी करे सरकार: बसपा
छत्तीसगढ़ October 1, 2026
एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d