BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: नारायणपुर : कृषक उन्नति योजना के सहयोग से कृषक सताय ने अपने बच्चों के लिए खरीदा मोटर सायकल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

नारायणपुर : कृषक उन्नति योजना के सहयोग से कृषक सताय ने अपने बच्चों के लिए खरीदा मोटर सायकल.

Basant Ratre
Last updated: December 4, 2024 5:38 pm
Basant Ratre 111 Views
Share
3 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रूपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत् किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों किया जाता है। किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा राज्य में किसानों से अपने वायदे के मुताबिक प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करने के साथ ही दो साल के धान के बकाया बोनस की राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित हेतु कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।जिले के ग्राम आमासरा निवासी कृषक श्रीमती सताय, पति स्व. मनकू राम का कहना है कि आमासरा में उनकी 28.87 एकड़ कृषि भूमि है। उक्त भूमि मंे से 20 एकड़ भूमि मरहान है। उस भूमि में कृषक सताय मक्का, उड़द और मंूग फसल उत्पादन करती हैं तथा 08 एकड़ भूमि धान बोनी योग्य है। उनका कहना है कि जब उन्हें कृषक उन्नति योजना के बारे में पता चला तो उनके द्वारा कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक विभाग से संपर्क किया गया। विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 मे एकीकृत किसान पोर्टल मे पंजीयन किया गया। पंजीयन के पश्चात् कृषक सताय द्वारा धान खरीदी केन्द्र एड़का में 89.20 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। विक्रय पश्चात् प्रथम किस्त 2183 रूपये की दर से कुल 01 लाख 94 हजार 723 रूपये उनके बैंक खाते में जमा हो गये। कृषक उन्नति योजनांतर्गत फिर से 81 हजार 796 रूपये अतिरिक्त आय में से 50 हजार रूपये केसीसी ऋण कटकर 2 लाख 26 हजार 520 रूपये उनके खाते मे शुद्ध जमा हो गये। कृषक सताय ने बताया कि इस राशि से वह आवागमन में सुविधा हेतु अपने बच्चों के लिए एक मोटर सायकल का वहन किया गया है, जिसकी कीमत 95 हजार रूपये है। बाकि शेष राशि का उपयोग वह अपने घरेलू, कृषि तथा अन्य कार्य में कर रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1733313123 c11ef3d7b482da99c546 रायपुर : हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी निर्णायक लड़ाई – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
Next Article 1733393162 59d25c344fa7aae20052 रायपुर : कृषक उन्नति योजना : कृषि क्षेत्र में सम्पन्नता से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

अंबिकापुर : मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत 26 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण कार्य में दिखी उदासीनता, अब अन्य पंचायतों में होगा निर्माण
Blog February 10, 2026
जगदलपुर : बस्तर के सिटी ग्राउंड में गूंजी शहनाई : 280 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Blog February 10, 2026
महासमुंद : विशेष समाचार : प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में महासमुंद जिला राज्य में दूसरे स्थान पर
Blog February 10, 2026
महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
Blog February 10, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?