BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : विकासखण्ड और जिला स्तर युवा उत्सव का आयोजन 06 और 07 दिसम्बर को.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : विकासखण्ड और जिला स्तर युवा उत्सव का आयोजन 06 और 07 दिसम्बर को.

Basant Ratre
Last updated: December 3, 2024 4:51 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE

कला और संस्कृति के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगा नया अवसरएमसीबी के युवाओं को कला और संस्कृति के क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल और युवा कल्याण विभाग अधिकारी गोपाल सिंह द्वारा बताया गया की प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर भरतपुर में सामुदायिक भवन और मनेन्द्रगढ़ के सास्कृतिक भवन में 06 दिसम्बर 2024 किया आयोजित किया जाएगा। वही जिला स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन 07 दिसम्बर 2024 को सास्कृतिक भवन मनेन्द्रगढ़ में कॉलेज के सामने आयोजित किया जाएगा। और राज्य स्तरीय आयोजन 12 से 14 जनवरी, 2025 तक निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों और दलों का चयन जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों और दलों से किया जाएगा।जिला स्तर का आयोजन जिला मुख्यालय में होगा, जिसमें आयोजन प्रभारी के तौर पर जिला कलेक्टर और नोडल अधिकारी के रूप में जिला स्तरीय खेल अधिकारी होंगे। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी और दल जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय करके ’’माई भारत युवा पोर्टल’’ पर प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय आयोजन के विजेताओं में से किया जाएगा।इस युवा उत्सव में निम्नलिखित 12 विधाओं का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, कहानी लेखन, चित्रकला, जीवन कौशल – वक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, युवा कृति (कपड़ा), कृषि उत्पाद और रॉकबैंड (केवल जिला और राज्य स्तर पर)। इन विधाओं में 15 से 29 वर्ष तक के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं और राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागी 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस युवा उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी जिला खेल अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पास अपना पंजीयन 05 दिसम्बर 2024 तक करा सकते है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता 4 से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ में.
Next Article अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के अभ्यर्थियों हेतु 05 एवं 11 दिसम्बर को आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026
श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d