BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : नन्हे सितारे कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : नन्हे सितारे कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न

Basant Ratre
Last updated: February 9, 2026 9:20 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE
1770649726 22f55b1e563e308c56bf

बच्चों को मिला अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच

राजनांदगांव 09 फरवरी 2026

नन्हे सितारे कार्यक्रम का समापन समारोह डॉ. बल्देवप्रसार मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव के सभागार में बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन राजनांदगांव, एचएसबीसी तथा ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहारे ने कहा कि नन्हे सितारे कार्यक्रम जिला के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एक नई छलांग की पहली सीढ़ी है। श्री सतीश ब्यौहारे ने उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों से अपील की कि वे विनोबा प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यालयों में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को साझा करें और टीम विनोबा को बधाई दी।

उन्होंने कहा हमारे कई शिक्षक पहले से ही उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने विद्यार्थियों को तैयार करने में कड़ी मेहनत की है और उन्हें नन्हे सितारे के फाइनल तक पहुंचाया है। हमने पहला कदम उठा लिया है और निश्चित रूप से जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होगा। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ओपन लिंक्स फाउंडेशन की विनोबा टीम के निरंतर और नवाचारी योगदान की भी सराहना की।

ओपन लिंक्स फाउंडेशन के डिवीजन मैनेजर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सका है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। नन्हे सितारे पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के भाषा कौशल को मजबूत करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है।

15 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम को जिले भर के प्राथमिक विद्यालयों से व्यापक प्रतिसाद मिला। विद्यालय एवं ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के पश्चात कुल 132 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय फायनल के लिए किया गया, जहाँ उन्होंने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा एवं साहित्य क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायकों में प्रणीता शर्मा, कामनी साहू, प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार दुबे, प्राचार्य डॉ. मोनशी वर्गीस, सुरेश साहू, रूपेश ठाकुर तथा राहुल देव श्यामकुंवर शामिल रहे।

प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 3, 4 से 5 और 6 से 8 समूहों के अंतर्गत चार प्रमुख स्पोकन इंग्लिश, स्टोरीटेलिंग, पोएट्री रिसायटेशन तथा स्पेलिंग बी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विजेताओं की घोषणा विभिन्न श्रेणियों में की गई।

स्पोकन इंग्लिश में अपने-अपने समूहों में निशिता उइके, तमन्ना साहू और हर्ष ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे, जबकि वीरा कोठारी, पियाल साहू और गायत्री साहू द्वितीय तथा तरणी निर्मलकर, याह्वी मेश्राम और अनुराग साहू तृतीय स्थान पर रहे।

स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में धानी निषाद, आदित्य वर्मा और रूबी प्रथम रहे, जबकि अद्भुत दिव्यांशी साहू, हुलसी वर्मा और नेहा कुंजाम द्वितीय तथा ईश्वर कुम्भलकर, मानसी वर्मा और कामिनी साहू तृतीय स्थान पर रहे। पोएट्री रीसिटेशन में अरविंद सिन्हा, तिंजल साहू और प्रिया यादव प्रथम स्थान पर रहे, जबकि उर्वशी साहू, संध्या निषाद और डेमिन मानिकपुरी द्वितीय तथा वामिका कालो, प्रीति साहू और चंचल साहू तृतीय स्थान पर रहीं।

स्पेलिंग बी प्रतियोगिता (कक्षा 4 से 5 एवं 6 से 8) में रतिश देवांगन एवं तानिया देवांगन प्रथम, ईशानी बागड़े एवं ऋद्धि साहू द्वितीय तथा देवाशीष प्रधान एवं नेमिका साहू तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम मैनेजर तुषार साहू एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर नरेंद्र साहू द्वारा किया गया।

छत्तीसगढ़ की संपूर्ण टीम ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नन्हे सितारे प्रतियोगिता का आयोजन वर्तमान में राजनांदगांव जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षकों को सशक्त बनाना एवं नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना है।

राजनांदगांव जिले के सभी विकासखंडों के 1336 शासकीय विद्यालयों में विनोबा कार्यक्रम सक्रिय है, जिसके माध्यम से 5536 शिक्षक और लगभग 1,30,000 विद्यार्थी विभिन्न शैक्षणिक पहलों जैसे जेएनवी एवं एनएमएमएसई अभ्यास परीक्षण, पोलस्टार कार्यक्रम तथा क्लब गतिविधियों से लाभान्वित हो रहे हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के द्वितीय चरण का सफल आयोजन
Next Article IMG 20260210 092210 घरघोड़ा में फाइलेरिया के खिलाफ बिगुल, 447 बूथों पर मुफ्त दवा वितरण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261008 WA0000
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंजमेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0054 scaled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.श्री परसराम भारद्वाज जी की 78 वी जयंती।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d