BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत 160 जोड़े बंधे विवाह बंधन में
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत 160 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

Basant Ratre
Last updated: March 28, 2025 7:41 pm
Basant Ratre 18 Views
Share
5 Min Read
SHARE

अतिथियों ने दी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएंमहासमुंद 28 मार्च 2025मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के गरीब परिवारों के 160 कन्याओं का विवाह आज महासमुंद के संजय कानन उद्यान में पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी तथा सुखी दाम्पत्य को उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री जागेश्वर जुगनू चंद्राकर तथा एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहित परिजन मौजूद थे।जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर ने सभी नवीन दाम्पत्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से फिजुल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। अब ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना गरीब माता-पिता के सपनों को साकार कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने सुखी दाम्पत्य जीवन की बधाई दी। नगरपालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू ने कहा कि शादी सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि दोनों मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य के साथ खुशहाल जीवन बिताएं। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री समीर पाण्डे ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 160 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें पिथौरा विकासखण्ड एवं महासमुंद ग्रामीण से 30-30 जोड़े एवं सरायपाली, बसना, बागबाहरा एवं महासमुंद शहरी से 25-25 जोड़े शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रूपए का अनुदान सहायता राशि प्रदान किया जाता है। प्रति जोड़ा 50 हजार रूपए का व्यय किया गया है। इसमें प्रत्येक कन्या को 35 हजार रूपए की राशि बैंक खाते या बैंक ड्राफ्ट के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विवाह आयोजन व्यवस्था और परिवहन पर प्रति कन्या 8 हजार रुपए, इसके साथ विवाह के मौके पर वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री पर 7 हजार रुपए खर्च किया गया है। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती निधि लोकेश चंद्राकर, बेलटुकरी सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी ध्रुव, पार्षद श्री धर्मेंन्द्र चंद्राकर, श्री बड़े मुन्ना देवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर नशामुक्त अभियान हेतु शपथ भी ली गई।मुख्यमंत्री कन्या विवाह से लाभान्वित नव विवाहित महासमुंद की श्रीमती यमुना साहू, सिंधू साहू पिंकी बांधे, अंजनी तांडी एवं सुखमनी देवार ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हम जैसे गरीब परिवार की कन्याओं के लिए वरदान है। बेटी की शादी धूमधाम से हो हर गरीब माता-पिता का सपना होता है जिसे राज्य सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। हम जैसे गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने हमारे माता-पिता के सपनों को पूरा किया है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऐसी ही एक पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए सहायता प्रदान करती है। यह योजना माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर उनकी चिंता दूर कर रही है। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में यह योजना हजारों परिवारों को राहत पहुंचा रही है। राज्य सरकार के इन प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और अनेक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सुकमा : जिला सीईओ श्रीमती जैन ने लिया अधिकारियों की बैठक
Next Article जगदलपुर : आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान में बनाए गए 09 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कोरिया : धरती आबा अभियान के प्रचार रथ से जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी विभिन्न योजनाओं की रोशनी
Blog June 20, 2025
बलरामपुर : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
Blog June 20, 2025
बलरामपुर : जिले में अब तक 135.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Blog June 20, 2025
जगदलपुर : वन विभाग ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Blog June 20, 2025

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?