BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ जिले की टीम संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए रवाना कोतरा स्कूल के 13 खिलाड़ी भी संभाग स्तर पर चमक बिखेरने को तैयार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ जिले की टीम संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए रवाना कोतरा स्कूल के 13 खिलाड़ी भी संभाग स्तर पर चमक बिखेरने को तैयार

Basant Ratre
Last updated: September 14, 2025 10:38 am
Basant Ratre 65 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250914 WA0001 1
SHARE

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लिए आज का दिन गर्व और उत्साह का प्रतीक रहा। जिले की चयनित खेल टीम आज प्रातः 6:00 बजे नटवर स्कूल प्रांगण से संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता (बिलासपुर) हेतु पूरे उत्साह और जोश के साथ रवाना हुई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन नायक स्वयं उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं सहित विदा किया।

IMG 20250914 WA0003

प्रभारी शाबिद आवरी तथा पीटीआई शांतनु राय के मार्गदर्शन में यह टीम संभाग स्तर पर जिले की खेल प्रतिभा का परचम लहराने निकली है।इस बार विशेष आकर्षण और गर्व का विषय है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा से 13 विद्यार्थियों का रग्बी टीम में चयन हुआ है।

IMG 20250914 WA0000

यह उपलब्धि न केवल कोतरा स्कूल, बल्कि संपूर्ण रायगढ़ जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत है। स्वामी आत्मानंद विद्यालय के नोडल वीर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल मैदान पर जीत और हार क्षणिक होती है, किंतु आपका संघर्ष, अनुशासन और समर्पण ही आपको महान बनाता है।

IMG 20250914 WA0004 1

पूरे मनोयोग और निष्ठा से खेलें, सफलता अपने आप आपके कदम चूमेगी।जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन नायक ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि रायगढ़ की यह टीम केवल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने नहीं जा रही, बल्कि जिले की प्रतिभा, अनुशासन और सम्मान का प्रतिनिधित्व कर रही है। निश्चित ही यह टीम संभाग स्तर पर जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करेगी।


पूरा रायगढ़ आज इन नन्हे सितारों के साथ खड़ा है। पूरे जिले की शुभकामनाएँ इन खिलाड़ियों के साथ हैं और हमें विश्वास है कि रायगढ़ की यह टीम संभाग स्तरीय खेलों में विजय पताका फहराकर जिले का गौरव पूरे संभाग में बढ़ाएगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250914 WA0004 थाना बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चोरी के दो मामलों में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Next Article IMG 20250914 WA0005 चक्रधरनगर पुलिस की ग्राम सराईपाली में शराब रेड कार्यवाही, 16 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260413 WA0012 scaled
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Blog April 13, 2026
IMG 20260413 WA0027 scaled
मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Blog April 13, 2026
01f19dca75ea411a9aec2240ab647292
भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Blog April 13, 2026
IMG20260412072640 scaled
💥👉“लाल होती सड़कें, सोता प्रशासन!” — घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर मौत का खुला खेल
Blog April 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?