घरघोड़ा क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते सोमवार 18 मई 2026 को 33 केवी छर्रा-टांगर फीडर का शटडाउन लिया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 132 केव्ही सब स्टेशन घरघोड़ा में जरूरी कार्य होने के कारण सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
शटडाउन के चलते 33/11 केवी बंजारी मंदिर उपकेंद्र से जुड़े कई औद्योगिक इकाइयों और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी। प्रभावित उद्योगों में स्कैनिया, बीएस स्पंज, श्याम इस्पात, सिंघल इस्पात और ओम साईं शामिल हैं।
वहीं पुंजीपथरा, समारूमा, तुमीडीह, बड़गांव, भैंसगाड़ी, उज्जवलपुर, तराईमाल, छिनभौना और बंजारी मंदिर क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पूर्व तैयारी कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकतानुसार शटडाउन के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
