स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत “वेस्ट टू वंडर पार्क” का निर्माण किया गया है।

यह पार्क RRR अर्थात Reduce, Reuse, Recycle की थीम पर आधारित है, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सस्टेनेबल एवं जनजागरूकता मॉडल बनकर उभर रहा है।
🔹 पहला R — Reduce (रिड्यूस)
अर्थात कचरा उत्पन्न होने को कम करना।
इसके लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं डिस्पोज़ल वस्तुओं के उपयोग से बचना आवश्यक है।

🔹 दूसरा R — Reuse (रीयूज़)
पुरानी वस्तुओं से पुनः उपयोगी सामग्री बनाना अथवा उन्हें RRR सेंटर में जमा करना।
स्वच्छता दीदीयों के माध्यम से यह कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
🔹 तीसरा R — Recycle (रिसाइकल)
गीला, सूखा, डोमेस्टिक हज़ार्डीयस एवं सैनेटरी वेस्ट को अलग-अलग डस्टबिन में रखना तथा स्वच्छता दीदीयों को पृथक रूप से देना रिसाइक्लिंग प्रक्रिया को मजबूत बनाता है।
🌍 यह “वेस्ट टू वंडर पार्क” स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का प्रेरणादायक संदेश दे रहा है।
💚 आइए, हम सभी मिलकर अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाएं।
📍 मिशन क्लीन सिटी,नगर पंचायत घरघोड़ा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़

