BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: लोकसभा निर्वाचन 2024 : निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

लोकसभा निर्वाचन 2024 : निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू

Basant Ratre
Last updated: March 17, 2024 7:59 am
Basant Ratre 383 Views
Share
5 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों और विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर लोकसभा निर्वाचन गतिविधियों की जानकारी दी

1710642401835 01

कवर्धा, 16 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा 16 मार्च को हो चुकी है। घोषणा दिनांक से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर ने आयोग द्वारा घोषित लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए घोषित समय सारणी की पूरी जानकारी दी। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 06 राजनांदगांव के अंतर्गत कबीरधाम जिले में विधानसभा-71 पंडरिया एवं 72 कवर्धा के संपूर्ण क्षेत्र शामिल है।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि कबीरधाम जिले के अंतर्गत जिले के दोनो विधानसभा-71 पंडरिया एवं 72 कवर्धा का लोकसभा निर्वाचन दूसरा चरण में संपन्न होगा। जारी समय सारणी अनुसार नाम निर्देशन की प्राक्रिया इस प्रकार होगी। आयोग से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र-06 के लिए अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 04 अप्रैल, नामांकन पत्र की संवीक्षा 05 अप्रैल, नामांकन पत्र की वापसी 08 अप्रैल, मतदान की तिथि 26 अप्रैल और मतगणना की तिथि 04 जून 2024 और निर्वाचन प्राक्रिया समाप्ति तिथ 06 जून 2024 निर्धारित है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों और विभाग प्रमुखों की अलग-अलग बैठक लेकर आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, कवर्धा एसडीएम श्री अनुपम टोप्पो, पंडरिया श्री संदीप ठाकुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त सहित मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के प्रतिनिधि, मीडिया के प्रतिनिधि और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिले में धारा 144(1) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए है। चुनाव प्रक्रिया एवं चुनाव के दौरान भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित नहीं हो सके तथा शस्त्रों का दुरूपयोग होने से रोके जाने के लिए शस्त्र लाईसेंसधारियों का शस्त्र थाना में जमा कराने के आदेश जारी कर दिया गया है। इसी तरह निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोस्टर चिपकाकर, नारे लिखकर प्रतीकों की पेंटिंग आदि से निजी अथवा सार्वजनिक संपत्ति की विरूपण करने, अवांछित गतिविधियों को निर्वाचन के पूर्व से रोके जाने के लिए निर्देशों तथा विधिक प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया जा चुका है।
निर्वाचन प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से वाहनों पर रखे लाउडस्पीकर एवं पूर्ण रूप से स्थिर लाउडस्पीकर के अनुमति जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी जाएगी। जिले में सभायें, जुलूस आदि के आयोजन को प्रतिबंधित आदेश जारी किया जा चुका है। इसका उपयोग किए जाने के लिए संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी से अभिमत प्राप्त करने के पश्चात जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अनुमति दी जाएगी। सभायें, जुलूस के लिए एक ही स्थान के लिए दो-तीन आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में पहले आए, पहले पाये की शर्त पर अनुमति दी जाएगी। यदि एक साथ दो-तीन आवेदन प्राप्त होता है, उस स्थिति में लाटरी सिस्टम से अनुमति दी जायेगी।
बैठक में बताया गया कि आदर्श आचरण संहिता में यह प्रावधान है कि राजनैतिक दल और अभ्यर्थी निजी जीवन के ऐसे सभी पहलुओं की आलोचना करने से बचेंगे जो अन्य किसी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सार्वजनिक गतिविधियों से नहीं जुड़ा है कोई भी अभ्यर्थी किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होगा जो मौजूदा मतभेदों को बढ़ाए या विभिन्न जातियों, समुदायों के बीच तनाव पैदा करे, वोट हासिल करने के लिए जाति या साम्प्रदायिक आधार पर कोई अपील नहीं करेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जनपहल ; महिला दिवस व नशा मुक्ति कार्यक्रम।
Next Article छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई घरघोड़ा की मासिक गोष्ठी रविवार 17 मार्च को स्थानीय विश्राम में सम्पन्न हुई।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260419 WA0050
💥👉घरघोड़ा मे गुंजा गौरव —एनडीए में 30वीं रैंक लाने वाले अक्षत किशोर मिश्रा का भव्य नागरिक अभिनंदन
Blog April 19, 2026
IMG 20260419 WA0020
💥👉128 मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान: रायगढ़ पुलिस ने 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति वापस दिलाई
Blog April 19, 2026
IMG 20260419 WA0013
💥👉विशेष रिपोर्ट : घरघोड़ा उपकोषालय या ‘कमीशनखोरी का केंद्र’?…जब रक्षक ही भक्षक बन जाए: मेडिकल क्लेम पास करने के बदले महिला कर्मचारी से डिजिटल वसूली!
Blog April 19, 2026
FB IMG 1776573422808
सरगुजिहा बोलने पर 4 साल के मासूम को नहीं मिला एडमिशन, स्कूल पर 1 लाख का जुर्माना
Blog April 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?