BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पीड़ित मजदूरों को लेकर आनंद सिंह ने संबंधित वन विभाग एस.डी.ओ. व रेंजर से की मुलाकात,भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पीड़ित मजदूरों को लेकर आनंद सिंह ने संबंधित वन विभाग एस.डी.ओ. व रेंजर से की मुलाकात,भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

Basant Ratre
Last updated: March 3, 2024 7:03 pm
Basant Ratre
Share
6 Min Read
SHARE

कवर्धा। भाजपा केंद्र की मोदी सरकार की जिस गारंटी का दम भरकर पहले विधानसभा और अब लोकसभा चुनाव में जिले के मतदाताओं को झांसा देकर फिर एक बार सत्ता हासिल करने की जुगत भिड़ा रही है, उस मोदी गारंटी की जिले में हवा निकल गई है। कहने को बैगा आदिवासी देश के राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र हैं लेकिन दुर्भाग्य का विषय ये है कि केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्रपति के इन दत्तक पुत्रों को दी गई गारंटी पूरी नहीं कर पा रही और न ही उनके द्वारा अपने खून पसीने से कमाई गई मजदूरी का भुगतान ही कर पा रही है।
दरअसल वनविभाग द्वारा संचालित केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ग्रीन इंडिया योजना अंतर्गत कवर्धा जिले के अनेकों वनांचल गांवों में आदिवासी गोड, बैगा परिवार के मजदूरो से करीब दो साल पहले से अब तक में कई जगहों पर उनसे मजदूरी ली गई थी लेकिन आज ये सैकडो मजदूर अपनी करोड़ों की मजदूरी पाने बीते दो सालों से वन विभाग के चक्कर काटते हुए को दर दर भटक रहे हैं लेकिन वन विभाग इन्हे न तो मजदूरी दे रहा है और न ही उन मजदूरों को कोई संतोष प्रद जवाब दिया रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ग्रीन इंडिया योजना चलाई जा रही है। जिसे लेकर बड़ी बड़ी बात व विज्ञापन देखने को मिलता है। पर योजना की जमीनी हकीकत शायद यही है की मजदूरों से मजदूरी कराने के बाद भी उन्हें मजदूरी देने विभाग के पास फंड ही नही पहुंच रहा है। जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत किए गए कार्यों में तार फेंसिंग, गड्ढा खुदाई, खंभा लगाना, पौधा रोपण, निदाई आदि मजदूरी मजदूरों से करवाई जाती है पर मजदूरों को उनकी खून पसीने की मजदूरी का आज तक भुगतान नहीं किया जा रहा है।

आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं पीड़ित मजदूर
लगभग दो वर्षो के कार्यों की मजदूरी न मिलने से आम मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। वही वे सभी अब अपना धैर्य खोते जा रहे है क्योंकि जो भुगतान की राशि उन्हे नही मिली वो उनके खून पसीने की कमाई है। इस समस्या का खुलासा तब हुआ जब पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम सिंदूरखार, तेलियापानी, धोबे के आम स्थानीय सीधे साधे आदिवासी मजदूर पंडरिया क्षेत्र के जनसेवक आनंद सिंह के पास उनके कार्यालय अपनी व्यथा लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी आप बीती को सुनाया एवं आर्थिक समस्या और विभागीय उदासीनता तथा केंद्र सरकार की अनदेखी को विस्तृत रूप से उन्हे बताया। इन आदिवासी गरीब मजदूरों की पीड़ा को जानने और समझने के बाद आनंद सिंह ने वन विभाग के एसडीओ तथा क्षेत्रीय रेंजर से मुलाकात की और मजदूरों की समस्या उनके सामने रखी।जहा इनकी बात रखते हुवे पूरी जानकारी एकत्रित की ।
केंद्र सरकार नहीं दे रही मजदूरी के लिए फंड
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना में विगत दो वर्ष पूर्व मजदूरी का काम करने वाले मजदूरों का एक करोड़ दस लाख से अधिक की राशि बकाया है। जिसके संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका है परंतु आज तक इनकी पूरी मजदूरी की राशि नही आबंटित नहीं की गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त योजना केंद्र सरकार की है राशि केंद्र से आती है। ऐसे में मजदूरों की मजदूरी की राशि कब आयेगी और उन्हें कब भुगतान मिल पाएगा हम बता नहीं सकते।

आनंद सिंह के साथ मजदूरों ने वन विभाग को सौंपा ज्ञापन
अपनी इस व्यथा और पीड़ा को लेकर योजना के नाम पर अपने आप को ठगा समय महसूस करने वाले अंचल के गरीब मजदूरों ने लंबित मजदूरी भुगतान के विषय को लेकर जन सेवक आनंद सिंह के साथ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी से भी मुलाकात की ताकि पुलिस प्रशासन भी इस गंभीर विषय को जान सके। साथ ही साथ वन विभाग के अधिकारी को मजदूरों के उपस्थिति में मजदूरी भुगतान से संबंधित ज्ञापन भी सौपा गया। इस दौरान पीड़ित मजदूरों में पतिराम गोड, अघनू बैगा, उपासू बैगा, राधेश्याम गोड, अर्जुन गोड, कोदू बैगा, बिरशू बैगा,सोनिया सिंह, बुद्ध सिंह, तिहारी सिंह, गंगाराम गोड, दुर्गावती गोड, प्रेम सिंह, इतवारी गोड, फागुन गोड, जगतराम गोड सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे।

अब लंबित मजदूरी को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की तैयारी
आनंद सिंह ने कहा अब इस पूरे विषय पर कलेक्टर से चर्चा करेंगे। उसके बावजूद अगर जल्द से जल्द मजदूरों को उनके हक व मेहनत की मजदूरी राशि नही मिलती तो इस विषय को लेकर जिला वन अधिकारी दफ़्तर में जन मजदूर अधिकार आंदोलन किया जाएगा ताकि सरकार तक इनकी आवाज पहुंच सके।

IMG 20240303 WA0141

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article नेहरू युवा केंद्र ने लैलूंगा शांति नगर हाई-टेक कम्प्यूटर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में ब्लाक स्तरीय सघन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Next Article मुनमूना पंचायत के आश्रित ग्राम कुल्लुपानी में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को पानी का किल्लत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261010 WA0010
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता जरूरी, शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विशेष शिविर आयोजित BLO अजय वर्गीस ने विद्यार्थियों को दी मतदाता पंजीकरण एवं ऑनलाइन संशोधन की जानकारी, भावी मतदाताओं ने ली शपथ
घरघोडा़ रायगढ़ October 10, 2026
IMG 20261008 WA0000
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंजमेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0054 scaled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.श्री परसराम भारद्वाज जी की 78 वी जयंती।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d