BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने जलाया 21 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
कवर्धा

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने जलाया 21 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की

Basant Ratre
Last updated: September 18, 2026 8:17 am
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

Screenshot 20260918 081033

 

पंडरिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों ने जोरा तालाब, पंडरिया में 21 हजार दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र और जनसेवा एवं समर्पण के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में उनके मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

Screenshot 20260918 081118

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प का प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री जी ने अपने विगत 25 वर्षों के अपने सार्वजनिक जीवन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोपरि रखते हुए देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं और पहलों को आगे बढ़ाया है।

भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवा शक्ति को अवसर और गरीब परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। पीएम-किसान सम्मान निधि के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ‘लखपति दीदी’ जैसी पहलों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और नवाचार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, जनधन योजना और किसान सम्मान निधि जैसी पहलों ने देश के करोड़ों परिवारों के जीवन को प्रभावित किया है। सरकार की नीतियों में गरीब, किसान, महिला और युवा को विकास के महत्वपूर्ण आधार के रूप में प्राथमिकता दी गई है। विदेश नीति हो या धारा 370, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून समाप्त करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से आज भारत का प्रभुत्व पूरे विश्व में बढ़ा है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा, “आज पंडरिया में जलाया गया यह ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस का दीप नहीं है, बल्कि यह उस विश्वास, सेवा और संकल्प का प्रतीक है जो करोड़ों देशवासियों के मन में राष्ट्र निर्माण के लिए प्रज्वलित है। प्रधानमंत्री जी ने अपना जीवन भारत माता की सेवा और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने क्षेत्र, समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सेवा, सुशासन और जनकल्याण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही प्रधानमंत्री जी के प्रति सच्ची शुभकामना और सम्मान होगा।

इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260917 WA0057 20 सितंबर को रायपुर में निकलेगी ‘संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली’ अंबेडकर चौक से राजभवन तक निकलेगी रैली, आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर जुटेंगे लोग
Next Article IMG 20260918 WA0020 अनागारिक धम्मपाल और पेरियार की जयंती पर गूंजा सामाजिक परिवर्तन का संदेश पंचशील बुद्ध विहार में भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाई जयंती, युवाओं और महिलाओं ने साझा किए विचार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260918 WA0020
अनागारिक धम्मपाल और पेरियार की जयंती पर गूंजा सामाजिक परिवर्तन का संदेश पंचशील बुद्ध विहार में भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाई जयंती, युवाओं और महिलाओं ने साझा किए विचार
रायपुर छत्तीसगढ़ राजधानी September 18, 2026
IMG 20260917 WA0057
20 सितंबर को रायपुर में निकलेगी ‘संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली’ अंबेडकर चौक से राजभवन तक निकलेगी रैली, आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर जुटेंगे लोग
राजधानी छत्तीसगढ़ September 17, 2026
विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण
कवर्धा September 16, 2026
हिंदी में नाम नहीं होने का हवाला देकर आधार बनाने से किया इनकार, दूसरे केंद्र ने स्वीकार किया आवेदन
कवर्धा September 15, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d