BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता एवं थाना प्रभारी अमित तिवारी ने ली शांति समिति की बैठक , नगर के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में बैठक संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता एवं थाना प्रभारी अमित तिवारी ने ली शांति समिति की बैठक , नगर के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में बैठक संपन्न

Basant Ratre
Last updated: March 22, 2024 5:07 pm
Basant Ratre 755 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Picsart 24 03 22 16 59 33 472

घरघोड़ा : थाना घरघोड़ा परिसर में शुक्रवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता घरघोड़ा के नवपदस्थ तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता एवं नवपदस्थ थाना प्रभारी अमित तिवारी ने की। दोनों अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्यौहार है इसलिए एक दूसरे से मिलकर खुशियां मनाएं और किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर व अफवाह पर ध्यान ना दें। अगर किसी के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अफवाह फैलाई जाती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस उस पर त्वरित कार्यवाही करेगी। होली में असामाजिक तत्वों पर खाश नजर रखी जायेगी और हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव के कारण धारा 144 लागू है, इसका अनुपालन करते हुए पर्व मनाना है। इसके आगे उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल के पास ऐसा कोई काम ना करें जिससे किसी समुदाय की आस्था आहत होती हो। थाना प्रभारी अमित तिवारी ने कहा कि होली के मौके पर सावधानी आवश्यक है, आपसी सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया पर साइबर सेल के द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी। अश्लील व भड़काऊ गाना बजाने वालों पर कार्यवाही होगी। होली में रंग गुलाल का ही उपयोग करें, इसके अलावा किसी भी प्रकार के केमिकल युक्त रंगों का उपयोग ना करें। उन्होंने आगे कहा कि तेज वाहन चालान व स्टंटबाजी करने वालों के अलावा तेज ध्वनि वाली मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलान करने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।
प्रशासन की ओर से 112 सहित अन्य पुलिस वाहन लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दुकान के सामने वाहन खड़ा करके सामान लोड/अनलोड ना करें ताकि यातायात में व्यवधान उतपन्न ना हो अन्यथा उन पर भी विधिवत कार्यवाही की जाएगी। और जो भी व्यवसायी अपने-अपने दुकान के सामने अनावश्यक रूप से सेड लगाकर व्यवसाय करते हैं उनको भी चेतावनी दी गई है कि वे स्वमेव अपना सेड हटवा लें अन्यथा उनके विरुध्द भी कार्यवाही करने की बात कही गई। उक्त शांति समिति की बैठक में पत्रकारों सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। अंत में तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता एवं थानेदार अमित कुमार तिवारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एडिशनल एसपी ने ली डॉयल 112 स्टाफ की मीटिंग, होली पर हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने समेत दिये महत्वपूर्ण निर्देश……
Next Article एयरटेल का क्रिकेट प्रेमियों के लिए बोनांजा ऑफर, ₹39 की शुरुआती कीमत में मिलेगा खास आईपीएल ऑफर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260419 WA0050
💥👉घरघोड़ा मे गुंजा गौरव —एनडीए में 30वीं रैंक लाने वाले अक्षत किशोर मिश्रा का भव्य नागरिक अभिनंदन
Blog April 19, 2026
IMG 20260419 WA0020
💥👉128 मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान: रायगढ़ पुलिस ने 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति वापस दिलाई
Blog April 19, 2026
IMG 20260419 WA0013
💥👉विशेष रिपोर्ट : घरघोड़ा उपकोषालय या ‘कमीशनखोरी का केंद्र’?…जब रक्षक ही भक्षक बन जाए: मेडिकल क्लेम पास करने के बदले महिला कर्मचारी से डिजिटल वसूली!
Blog April 19, 2026
FB IMG 1776573422808
सरगुजिहा बोलने पर 4 साल के मासूम को नहीं मिला एडमिशन, स्कूल पर 1 लाख का जुर्माना
Blog April 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?