घरघोड़ा। लंबे समय से पक्के मकान की उम्मीद लगाए बैठे गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद विमला जोल्हे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र वितरित किए। इस दौरान कुल 8 परिवारों को भवन निर्माण की अनुमति संबंधी पत्र सौंपे गए।
भवन अनुज्ञा पत्र मिलने के बाद हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। वर्षों से कच्चे मकान और सीमित संसाधनों के बीच जीवन गुजार रहे इन परिवारों के लिए अब अपने पक्के आशियाने का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है।
इन हितग्राहियों को मिले भवन अनुज्ञा पत्र
भवन अनुज्ञा पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में लीला टंडन, कलेश्वरी टंडन, सुनीता डोंगे, सुनीता बंजारे, शनेशी खांडे, तीजबाई निराला, सुशीला बंशे और सुशीला खांडे शामिल हैं।
पार्षद विमला जोल्हे ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। पक्के मकान का निर्माण गरीब परिवारों के लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत है।
हितग्राहियों ने भवन अनुज्ञा पत्र मिलने पर खुशी जताते हुए शासन की आवास योजना को अपने परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बताया। अब इन परिवारों के पक्के मकान का निर्माण आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।
रिपोर्ट: बसंत रात्रे
Bhokochand.com
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Leave a comment
