BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : तृतीय चरण में 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ क्षेत्र के लिए होगा मतदान.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : तृतीय चरण में 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ क्षेत्र के लिए होगा मतदान.

Basant Ratre
Last updated: February 23, 2025 7:14 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025- राजनांदगांव 22 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ क्षेत्र में मतदान सुचारू संपन्न कराने के लिए आज पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव एवं पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ से मतदान सामग्री के साथ मतदान दल को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदान दलों को मतदान कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्र पहुंचकर मतदान दलों को किए जा रहे मतदान सामग्री वितरण का निरीक्षण किया एवं मतदान सामग्री वितरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों से बातचीत की और सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। मतदान दल ऊर्जा एवं उत्साह के साथ वाहन के माध्यम से अपने निर्धारित मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्र में निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए छांव, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था रहेगी। मतदान दल बारी-बारी से मतदान सामग्री लेकर वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ क्षेत्र में मतदान संपन्न होगा। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद पंचायत सदस्य, 100 सरपंच एवं 1400 पंच पद के लिए मतदान होगा। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत 100 पंचायत के 263 मतदान केन्द्रों में मतदान होगा। जिसमें मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 971 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 66 हजार 754 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 65 हजार 217 है। जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत 2 जिला पंचायत सदस्य, 20 जनपद पंचायत सदस्य, 76 सरपंच एवं 1057 पंच पदों के लिए मतदान होगा। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत 76 पंचायत में 209 मतदान केन्द्र में मतदान किया जाएगा। जिसमें मतदाताओं की संख्या 98 हजार 679 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 49 हजार 330 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 49 हजार 349 है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1740311179 caec8af11c9143ccda88 बलरामपुर : लोकतंत्र में महिला मतदाताओं ने निभाई जिम्मेदारी.
Next Article 1740311149 e5eb3866eadb2de49d81 रायपुर : धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक रूप से समृद्ध है छत्तीसगढ़ की धरती – श्री अरुण साव.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260910 WA0029
गमछे में चेहरा छिपाकर निकला ‘सुपर चोर’, 100 CCTV ने खोल दी पूरी कहानी! घरघोड़ा में दो दुकानों की छत फाड़कर लाखों उड़ाए, चोरी के पैसों से मोबाइल और मौज-मस्ती; नागपुर तक भागा, चिचोला में पुलिस ने पकड़ लिया
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 10, 2026
पंडरिया विधायक भावना दीदी द्वारा संचालित “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 10 सितंबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम मोहगांव* में किया गया है।
Blog September 10, 2026
भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स, AI जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थी
कवर्धा September 9, 2026
IMG 20260909 WA0005
भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला महिला विंग का गठन, उषा ऊके बनीं अध्यक्ष
राजधानी छत्तीसगढ़ September 9, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d