BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक विद्यावती सिदार ने भवन निर्माण हेतु 25 लाख घोषणा की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक विद्यावती सिदार ने भवन निर्माण हेतु 25 लाख घोषणा की

Basant Ratre
Last updated: August 19, 2025 2:53 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1755594638659 scaled
SHARE

लैलूंगा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत एवं प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई उपस्थित रहे।

IMG 20250819 WA0036

कार्यक्रम में बज्रदास महंत ने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन के विस्तार हेतु कार्य करने का संकल्प लिया। यह ऐतिहासिक आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने स्थित मार्केट स्थल में संपन्न हुआ, जिसमें रायगढ़ और जशपुर जिले से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुए।

IMG 20250819 WA0032

इस अवसर पर अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया और पूर्व विधायक हृदयराम राठिया ने पत्रकारिता के संघर्षपूर्ण दायित्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों की समाज और शासन-प्रशासन तक की भूमिका की सराहना की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने पत्रकारों को लोकतंत्र का स्तंभ बताते हुए उनके कार्यों को समाज की अमूल्य धरोहर कहा।

IMG 20250819 WA0035

कार्यक्रम के दौरान संघ के सचिव सतीश शुक्ला ने पत्रकार संघ के भवन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस पर विधायक विद्यावती सिदार ने पत्रकारों की व्यथा को समझते हुए भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से पत्रकारों में गहरी खुशी और उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष बज्रदास महंत ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

समारोह में सभी अतिथियों एवं बाहर से आए पत्रकार साथियों का मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

IMG 20250819 WA0034

कवि सम्मेलन ने बांधा समां

शपथ ग्रहण के बाद भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध कवि मीर अली मीर समेत कई हास्य-व्यंग्य कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। मंच संचालन बोधराम प्रधान ने बखूबी किया जिसकी सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने कविताओं का भरपूर आनंद लिया और देर रात तक तालियों की गूंज कार्यक्रम स्थल पर गूंजती रही।

👉 यह शपथ ग्रहण समारोह न केवल पत्रकारिता के महत्व को उजागर करने वाला रहा, बल्कि विधायक विद्यावती सिदार की घोषणा ने पत्रकारों को एक नई ऊर्जा और भविष्य की दिशा प्रदान की।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250819 WA0028 घरघोड़ा : एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने मोबाइल मेडिकल वैन का किया औचक निरीक्षण
Next Article IMG 20250820 WA0041 तमनार में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, दो दुकानें सील
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261010 WA0010
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता जरूरी, शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विशेष शिविर आयोजित BLO अजय वर्गीस ने विद्यार्थियों को दी मतदाता पंजीकरण एवं ऑनलाइन संशोधन की जानकारी, भावी मतदाताओं ने ली शपथ
घरघोडा़ रायगढ़ October 10, 2026
IMG 20261008 WA0000
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंजमेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0054 scaled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.श्री परसराम भारद्वाज जी की 78 वी जयंती।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d