BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : समन्वित कीट प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : समन्वित कीट प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न.

Basant Ratre
Last updated: March 1, 2025 3:19 pm
Basant Ratre 116 Views
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद 01 मार्च 2025कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद तथा केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद में किया गया। जिसमें कृषकों व कीटनाशी विक्रेताओं को रबी फसलों में लगने वाले कीट एवं बिमारियों की पहचान से अवगत कराते हुए विस्तृत रूप से इसके प्रबंधन हेतु एकीकृत कीट प्रबंधन विधियाँ जैसे- फेरोमोन ट्रेप, विभिन्न सुक्ष्मजीव आधारित कीट प्रबंधन के विषयों में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। इसके साथ-साथ रासायनिक कीटनाशकों के छिड़काव में ली जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया। ताकि कीटनाशकों से होने वाले हानिकारक प्रभाव से बचा जा सकें। मित्र कीटों की हमारी फसलों में आवश्यकताओं के बारे में भी प्रकाश डाला गया, किसानों से चर्चा के दौरान धान में लगने वाले दो प्रमुख कीटदृतनाछेदक एवं भुरा माहू के नियंत्रण की उपयुक्त जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड में किसानों के खेतों में भ्रमण का कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें ग्राम-कोपरा एवं भेण्ड्री में भारत सरकार एवं आईसीएआर के समन्वित तत्वाधान से लाँच एआई बेस्ड नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम का किसानों के खेतों में सफल परीक्षण किया गया। जिसके परिणामस्वरूप फूलगोभी में लगने वाले कीट की खेत में इस एप्प के माध्यम से पहचान करायी गयी एवं उसके निदान के बारे में भी विस्तृत जानकारी उक्त एप्प के द्वारा भी दी गई। धान में लगने वाले प्रमुख कीटों का भी इस एप्प के माध्यम से नियंत्रण के सुझाव दिये गये । किसानों से चर्चा के दौरान एनपीएसएस ए.आई बेस्ड को भी सभी प्रकार की कृषि से जुड़ी जानकारियों के लिये उपयुक्त बताया एवं इसके इस्तेमाल करने की भी बात स्वीकारी। सभी कृषकों ने अपने-अपने मोबाईल में इस एआई बेस्ड एप्प को डाउनलोड किया। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनीष चौरसिया, उप संचालक कृषि श्री चंदन रॉय तथा सहायक पौध संरक्षण अधिकारी रिता सिंगारे, श्री तुषार मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान श्री मनीष आर्या, श्री प्रवीण जामरे तथा कन्हैयालाल मीणा ने भी कृषकों को फसल उत्पादन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गरियाबंद : ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 03 मार्च तक.
Next Article गरियाबंद : प्लेसमेंट कैम्प 06 मार्च को
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026
IMG 20260824 204950
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर ..
घरघोडा़ रायगढ़ August 24, 2026
IMG 20260824 WA0005
थाने के बगल में चोरों का ‘ऑपरेशन छत’: दो दुकानों में लाखों की सेंध, पुलिस को खुली चुनौती!
घरघोडा़ रायगढ़ August 24, 2026
spiral null 1787498055240
घरघोड़ा में ‘परी फैंसी जनरल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने काटा फीता
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?