
रायगढ़ | 11 फरवरी 2026जिला शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि विद्यार्थियों की समग्र शिक्षा के लिए सुचारू रूप से काम हो। इसमें जिला प्रशासन को ओपन लिंक्स फाउंडेशन (OLF) की सहायता मिल रही है।

यह उद्गार जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. के. वेंकट राव ने अपने वक्तव्य में कहा, जो बुधवार, 11 फरवरी 2026 को आयोजित बारहवें ‘विनोबा शिक्षण उत्सव’ में शिक्षकों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।रायगढ़ में आयोजित इस एकदिवसीय उत्सव का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और शिक्षक नेतृत्व को मज़बूत करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन ज़िला शिक्षा विभाग, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग फाउंडेशन और ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जिला मिशन समन्वयक (DMC) श्री आलोक स्वर्णकार ने कहा कि OLF के माध्यम से जेएनवी, एनएमएमएसई, 10वीं–12वीं की परीक्षा, दैनिक उपस्थिति आदि की जानकारी विनोबा ऐप में संग्रहित की जाती है, जिसका विश्लेषण करके रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रस्तुत की जाती है, जिससे कार्य आसान होता है।

साथ ही, प्रत्येक जिले से होनहार और नवाचारी शिक्षकों का चयन कर प्रत्येक माह “पोस्ट ऑफ मंथ” के रूप में उपहार, प्रमाण‑पत्र आदि भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की जाती है, जो शिक्षकों के लिए काफी प्रेरणादायक है।
OLF के प्रोग्राम मैनेजर अजहर शेख ने कार्यक्रम की रूपरेखा और जिले में संचालित अकादमिक व अन‑अकादमिक कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।इस अवसर पर APC, BEO, BRC आदि सहित ज़िले के अनेक शिक्षाविद और शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण “मॉर्निंग असेंबली” विषय पर पैनल चर्चा रही। सत्र का संचालन OLF के प्रोग्राम मैनेजर Bharat Sinha ने किया। पैनल में Sanjay Patel (beo), Abahy Pandey (APC), Jainand Sindar (cac), Reeti panda (teacher) शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान ज़िले के विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षकों, संकुल प्रभारियों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया।
यह मंच प्रशासन और शिक्षकों के बीच संवाद का सेतु बना, जहाँ ज़मीनी अनुभवों और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों का आदान‑प्रदान हुआ।OLF के progrm manger Hemant sahu ने कार्यक्रम का संचालन किया।
प्रोग्राम मैनेजर अज़हर शेख ने रायगढ़ ज़िला प्रोजेक्ट ऑफिसर पायल सिन्हा तथा पूरी OLF टीम के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
