BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल

Basant Ratre
Last updated: July 1, 2025 8:44 pm
Basant Ratre 72 Views
Share
2 Min Read
SHARE

कवर्धा, 1 जुलाई 2025

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत 01 जुलाई से 05 जुलाई 2025

तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुंडा एवं कन्छेटा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है।कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति सुखचंद भास्कर, जनपद सदस्य श्रीमती अंबिका गोलू गोस्वामी, ग्राम पंचायत कुंडा के सरपंच हरेन्द्र चंद्राकर, पंच प्रभु सिंगरोल एवं श्री चैतन्य सोनी, स्कूल के प्राचार्य गुरदीप सिंह मक्कड़, प्रधान पाठक मोहन सिंह राजपूत, शिक्षक कलिराम चंद्राकर, परियोजना अधिकारी बृजेश सोनी, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती सरिता साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।उद्बोधन में सुखचंद भास्कर ने बेटियों की सुरक्षा को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि जब तक समाज में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकार सुनिश्चित नहीं होते, तब तक समग्र विकास की कल्पना अधूरी है।

सरपंच हरेन्द्र चंद्राकर ने भी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षणों को अत्यंत आवश्यक बताया। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन कुंडा में 100 एवं कन्छेटा में 204 बालिकाओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन बालिकाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस के आकाश राजपूत, जो कराते के मास्टर ट्रेनर भी हैं, द्वारा आत्मरक्षा के विविध तकनीकी गुर सिखाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी परियोजना अधिकारी श्री बृजेश सोनी द्वारा दी गई। आभार प्रदर्शन महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती नितिका डड़सेना द्वारा किया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 530.3 मिमी वर्षा दर्ज
Next Article रायपुर : सरकारी कर्मचारियों को शेयर व म्युचुअल फंड में निवेश की रहेगी अनुमति, इंट्राडे ट्रेडिंग पर रोक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

जांजगीर-चांपा में फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर ठगी, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी
Blog February 26, 2026
1002236137 scaled
नशे पर वार, दुर्घटनाओं पर प्रहार रू कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में कलेक्टर-एसएसपी की संयुक्त समीक्षा बैठक, 👉16 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं सख्त निर्देश जारीनशा मुक्ति, ब्लैक स्पॉट सुधार, हिट एंड रन, अजा/अजजा प्रकरणों पर सख्त निर्देश
Blog February 26, 2026
IMG 20260226 WA0006
विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न
Blog February 26, 2026
IMG 20260226 WA0037
रहंगी में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों परकलेक्टर और एसएसपी ने किया विस्तृत निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Blog February 26, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?