BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: घरघोड़ा में सभी शासकीय कार्यालयों में तालाबंदी, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आंदोलन का असर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

घरघोड़ा में सभी शासकीय कार्यालयों में तालाबंदी, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आंदोलन का असर

Basant Ratre
Last updated: August 22, 2025 6:25 pm
Basant Ratre 73 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250822 WA0025
SHARE

घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को पूरे प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे। घरघोड़ा में भी आंदोलन का व्यापक असर देखा गया। नगर के सभी शासकीय कार्यालयों में तालाबंदी की स्थिति रही और नियमित कार्य ठप हो गए।

1000031010

फेडरेशन के संयोजक संतोष पांडे ने कर्मचारियों-अधिकारियों के समक्ष 11 सूत्रीय मांगों को पढ़ा। इसमें प्रमुख रूप से केंद्र के समान तिथि से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत प्रदान करने, वर्ष 2019 से लंबित डीए एरियर का समायोजन जीपीएफ में करने, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट जारी कर वेतन विसंगतियों का निवारण करने, 8, 16, 24 और 32 वर्ष पर चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान लागू करने, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा शुरू करने, अनुकंपा नियुक्ति में सीलिंग समाप्त करने, अर्जित अवकाश नगरीकरण 300 दिन करने तथा संविदा, दैनिक वेतनभोगी व कार्यभारित कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल है।

1000031009

बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी छाता लेकर रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर संतोष पांडे, केशव प्रसाद पटेल, संतोष कुमार सिंह, रोहित डनसेना, हरिश्चंद्र बेहरा, आशीष शर्मा, अश्विनी दर्शन, विनोद मेहर, मनोज प्रधान, मनीष बिहादर, विजय पडा, सर्वेश मरावी, हरिश्चंद्र साव, ऋषिकेश साहू, खेमसागर पैंकरा, सूरज पैंकरा, गणेश्वर श्याम, रवि शंकर भगत, गुलाब सिंह चौहान, रतनलाल, बाबूलाल, मनीष नंदे, मनोज गुप्ता, कैलाश पटेल, परिमल तिवारी, एसडीओ पीएचई टिकेश प्रधान, प्रियंक दुबे, संतोष पैंकरा, अजय कुमार, अशोक महापात्र, रामकुमार पटेल, योगेंद्र सिदार, श्री ज्वाला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

घरघोड़ा विकासखंड में शासकीय कार्य पूर्ण रूप से ठप रहा और पूरे दिन कार्यालयों में तालाबंदी का माहौल बना रहा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 2 26 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले कार्यालयों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य तीन वर्षों का होगा समिति का कार्यकाल
Next Article IMG 20250823 WA0016 बजरमुड़ा मुआवजा घोटाला: हाईकोर्ट ने CBI-ED जांच की मांग वाली PIL खारिज की, याचिकाकर्ता की अमानत राशि भी जब्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260421 234144
💥👉सरकारी छुट्टी अब “मन किया और निकल लिए” वाली नहीं, पहले साहब की हरी झंडी जरूरी
Blog April 21, 2026
IMG 20260421 075028
💥👉वेदांता हादसे की जांच तेज: बिलासपुर कमिश्नर ने मांगे सबूत, 29 अप्रैल को होगी खुली सुनवाई
Blog April 21, 2026
IMG 20260421 070917
💥👉42 डिग्री में घरघोड़ा की जनता पर, पानी ढूंढते-ढूंढते सूख रहे गले, चौक चौराहों पर एक घड़े पानी की व्यवस्था नहीं
Blog April 21, 2026
2 1
💥👉रोजगार की राह आसान: लाईवलीहुड कॉलेज में मुफ्त प्रशिक्षण के लिए प्रवेश शुरू
Blog April 20, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?